TRENDING TAGS :
TMC होगी खत्म? भाजपा सरकार को समर्थन देने विधानसभा पहुंचे बागी विधायक
TMC Rebellion: टीएमसी विधायक कुछ ही देर में विधानसभा अध्यक्ष को अपना समर्थन पत्र सौंपेेंगे। बागी टीएमसी नेता ऋतब्रत को अब बागी गुट वाली टीएमसी का नेता चुनने का प्रस्ताव भी दिया जा सकता है।
TMC Rebellion
TMC Rebellion: पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) के अस्तित्व को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। टीएमसी से हटाए गए बागी गुट के नेता बड़ी बगावत करने जा रहे हैं। बागी टीएमसी नेता आज विधानसभा पहुंचकर मौजूदा सत्तारूढ़ सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। बागी गुट के टीएमसी का दावा है कि उन्हें 59 TMC विधायकों का समर्थन प्राप्त है। बागी टीएमसी विधायक ऋतब्रत और संदीपन अपना समर्थन मौजूदा BJP सरकार को देने के लिए विधानसभा पहुंच चुके हैं। टीएमसी विधायक कुछ ही देर में विधानसभा अध्यक्ष को अपना समर्थन पत्र सौंपेेंगे। बागी टीएमसी नेता ऋतब्रत को अब बागी गुट वाली टीएमसी का नेता चुनने का प्रस्ताव भी दिया जा सकता है।
TMC नेता ने मामले पर क्या कहा
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने को लेकर टीएमसी विधायक मुस्तफिजुर रहमान ने कहा, ’हम सही नंबर नहीं जानते, लेकिन सुन रहा हूं कि कुल 59 टीएमसी विधायकों ने दस्तखत किए हैं। मैं ऐसा सुन रहा हूं और मैंने भी हस्ताक्षर किए हैं।’ वहीं बागी गुटी की टीएमसी नेता प्रिया पाॅल ने कहा कि वह विधानसभा के अंदर जा रही हैं और मीटिंग होने के बाद ही इस पर कुछ कहेंगी।
TMC कार्यकर्ताओं में अपफरा-तफरी का माहौल
आपको बता दें कि TMC के सत्ता से बाहर होते है पार्टी कार्यकर्ता निराशा में डूब गए हैं और स्थानीय नेताओं में अफरातफरी का माहौल है। पहले टीएमसी से 50 विधायकों के टूटने की बात सामने आ रही थी जिनकी संख्या अब 60 के करीब पहुंच गई है।
TMC नेता ने पार्टी कार्यालय की चाभी BJP को सौंपी
खबर है कि नादिया जिले के नवद्वीप इलाके में TMC कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी ऑफिस की चाभी खुद ही भाजपा नेताओं को सौंप दी है। जिस टीएमसी ने बंगाल में 15 साल राज किया आज उस पार्टी के कार्यकर्ता इतना निराश हैं कि खुद ही पार्टी कार्यालय की चावी भाजपा नेताओं को सौंप रहे हैं।
208 सीटें के प्रचंड जीत से BJP को मिली सत्ता
4 मई 2026 को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में पश्चिम बंगाल कुल 294 सीटों में BJP में ने बंपर जीत हासिल करते हुए 207 सीटें हासिल की थीं। वहीं, TMC को 80 सीटें व अन्य दलों को 6 सीटें मिली थीं। एक सीट पर दोबारा मतदान हुआ था जिसमें भी भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। यानी भाजपा को कुल 208 सीटों पर विजय मिली थी।


