Shirish Chandra Murmu: कौन हैं RBI के नये डिप्टी गर्वनर, जानें इनके बारे में सब कुछ

Who is RBI New Deputy Governer: केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नए डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति की गई है।

Sonal Verma
Published on: 29 Sept 2025 1:24 PM IST (Updated on: 29 Sept 2025 1:59 PM IST)
Shirish Chandra Murmu: कौन हैं RBI के नये डिप्टी गर्वनर, जानें इनके बारे में सब कुछ
X

Who is RBI New Deputy Governer: केंद्रीय सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर के नाम की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को RBI के नए डिप्टी गवर्नर (Shirish Chandra Murmu New RBI Deputy Governer) के रूप में नियुक्त किया है। शिरीष चंद्र की नियुक्ति 9 अक्टूबर से अगले तीन साल के लिए हुई है। मौजूदा समय में वे आरबीआई में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। उनके पास सुपर विजन डिपार्टमेंट भी है। शिरीष चंद्र मुर्मू को एम राजेश्वर राव की जगह नियुक्त (Shri Shirish Chandra Murmu has been appointed in place of M. Rajeshwar Rao) की किया गया है। एम राजेश्वर राव इसी सप्ताह रिटायर हो रहे हैं।

इन क्षेत्रों में दिया है महत्वपूर्ण योगदान

इस समय शिरीश चंद्र मुर्मू (S C Murmu) RBI में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उन्होंने बैंक की मौद्रिक और वित्तीय नीतियों के साथ-साथ विदेशी मुद्रा प्रबंधन, बैंकिंग रेगुलेशन और वित्तीय स्थिरता जैसे अहम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ये रहेगी जिम्मेदारी (RBI New Deputy Governer Responsibilities)

इस समय शिरीश चंद्र मुर्मू (S C Murmu) RBI में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन डिप्टी गवर्नर के रूप में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जायेंगी। इस पद पर उनके लिए बैंक की मौद्रिक नीति, वित्तीय बाजारों का नियमन, विदेशी मुद्रा प्रबंधन और बैंकिंग क्षेत्र की निगरानी जैसी जिम्मेदारियां शामिल होगी। इस नियुक्ति से भारतीय बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है। बता दें कि, मुर्मू, एम. राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जो वर्तमान में बैंकिंग रेगुलेशन और अन्य पोर्टफोलियो के डिप्टी गवर्नर इन-चार्ज हैं। राव का कार्यकाल 8 अक्टूबर को पूरा हो रहा है

RBI में होते हैं 4 डिप्टी गवर्नर (RBI 4 Deputy Governor 2025)

भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 4 Deputy Governor हैं। ये मॉनिटरी पॉलिसी, फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेशंस, बैकिंग सुपर विजन और रेगुलेशन जैसे विभागों में कार्यरत हैं। मौजूदा समय में केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में (Current RBI 4 Deputy Governor 2025) एम राजेश्वर राव, स्वामीनाथन जानकीरमन, पूनम गुप्ता (अर्थशास्त्री), टी. रबी शंकर कार्यरत हैं। इनमें एम राजेश्वर राव का कार्यकाल 8 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, जिनकी जगह बाद शिरीष चंद्र मुर्मू को नियुक्त किया गया है, जो 9 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story