आज ही के दिन भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुँचे थे

Aaj Ka Itihas 20 February 2026: आज यानि 20 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 20 Feb 2026 5:00 AM IST
आज ही के दिन भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुँचे थे
X

Aaj Ka Itihas 20 February 2026: आज यानि 20 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटी जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है।आज के दिन हम आपको उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आज ही के दिन साल1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला था वहीं साल 1846 में अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया था साथ ही साल 1947 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया, उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा और साल 1950 में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हो गया था। ऐसी ही और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये एक नज़र डालते हैं आज के इतिहास पर।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 20 February)

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला.

1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया.

1847 : रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना.

1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया.

1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा.पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं.

1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया, उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा.

1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन.

1987 : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया.

2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की.

1999 : भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने बस द्वारा पाकिस्तान गये. 2013 : सबसे छोटे बाह्यग्रह ‘केप्लर-37बी’ की खोज की गई.

2019 : प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन.

Shweta Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shweta Srivastava

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story