TRENDING TAGS :
Kitchen Tips: रसोई में कॉकरोचों ने किया है परेशान? ये आसान तरीके अपनाकर पाएं उनसे निजाद
Kitchen Tips: कॉकरोच से हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय,जिससे कॉकरोच रसोईघर से हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे और रसोईघर साफ-सुथरा बना रहेगा।
Kitchen Tips
Kitchen Tips: कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी कॉकरोच पूरी तरह खत्म नहीं होते और बार-बार वापस आ जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण किचन में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां हैं। किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि यहीं से परिवार की सेहत जुड़ी होती है। इसलिए यहां साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है, वरना कॉकरोच और गंदगी दोनों बढ़ सकते हैं।
साफ-सफाई में लापरवाही न करें
खाना बनाने के बाद गैस स्टोव को तुरंत साफ करना बेहद जरूरी है। खाने के छोटे-छोटे कण कॉकरोच को आकर्षित करते हैं, इसलिए स्टोव को हमेशा अच्छे से पोंछकर साफ रखें। इसी तरह किचन काउंटर को गुनगुने पानी और वाइट विनेगर के मिश्रण से साफ करने से बैक्टीरिया और गंदगी कम होती है।
रात में किचन साफ रखना जरूरी
कॉकरोच ज्यादातर रात में सक्रिय होते हैं, इसलिए रात को खाना बनाने के बाद किचन को बिल्कुल गंदा न छोड़ें। काउंटर, दीवारों और सिंक को अच्छी तरह साफ करें ताकि खाने के कोई अवशेष न रहें।
दरारें और नमी को करें खत्म
किचन की दीवारों, कैबिनेट और सिंक के आसपास मौजूद छोटी-छोटी दरारों को तुरंत बंद करना चाहिए, क्योंकि ये कॉकरोच के छिपने की जगह बन जाती हैं। साथ ही किचन को हमेशा सूखा रखें और किसी भी तरह के पानी के रिसाव को ठीक करें, क्योंकि नमी कॉकरोच को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।
कूड़ेदान और सिंक की सफाई
कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें और कचरे को रोज बाहर निकालें। खुले कचरे से कॉकरोच तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा सिंक को रोज साफ करें और हफ्ते में एक बार गर्म पानी व बेकिंग सोडा डालकर पाइप की सफाई करें।
असरदार घरेलू उपाय
तेजपत्ता को किचन के कोनों और अलमारी में रखने से कॉकरोच दूर रहते हैं। बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण भी कॉकरोच खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा नीम के घोल का स्प्रे करने से भी कीड़े-मकोड़े दूर रहते हैं।


