MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई इलेक्ट्रिक कार

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल कर पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययता का संदेश दिया। वे ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Newstrack Network
Published on: 4 Jun 2026 7:47 AM IST
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई इलेक्ट्रिक कार
X

MP News

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का लगातार पालन कर रहे हैं। इसके मद्देनजर उन्होंने बुधवार को बड़ा फैसला किया। वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री के काफिले में अब महिंद्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी का सफर तय करती है।सीएम मोहन यादव ने इस ईवी से मुख्यमंत्री निवास से राजधानी स्थित स्टेट हैंगर तक का सफर तय किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की नई कार को एमपी 04 वी बी 2047 नंबर मिला है। इस नंबर का अर्थ विकसित भारत से लगाया जा रहा है। जबकि, 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। कार में 360 डिग्री कैमरा सहित सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

इस कार से सफर करके मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। यहां बताना लाजिमी होगा कि मध्य प्रदेश व राज्य है जहां पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को लेकर नई-नई योजनाओं पर काम हो रहा है। हाल ही में अलग-अलग जगह गिद्धों और मगरमच्छों को छोड़ा गया।उनका मानना है कि कोई भी विकास बिना पर्यावरण संरक्षण के अधूरा है। वे मानते हैं कि सौर ऊर्जा से उत्पन्न विकल्प देश-दुनिया को विकास का नया मार्ग दिखा सकते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव दौरे के दौरान मितव्ययता का लगातार ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। उससे पहले सिंगरौली दौरे के दौरान वे टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। इससे पहले सीएम यादव के काफिले में गाड़ियों की संख्या को भी घटाकर कम कर दिया गया था।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story