महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने बिछाई अपनी बिसात, नियुक्त किए चार प्रभारी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए सपा ने अपनी तैयारी मजबूत कर ली है। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव का कार्यभार संभालने के लिए चार प्रभारी घोषित किये है।

Sonali kesarwani
Published on: 30 Aug 2024 12:06 PM IST (Updated on: 30 Aug 2024 12:07 PM IST)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने बिछाई अपनी बिसात, नियुक्त किए चार प्रभारी
X

Maharashtra Election: समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार वो पूरी प्लानिंग के साथ इस चनाव में आने वाली है। इसको लेकर आज अखिलेश यादव ने लखनऊ में बैठक की। इस मीटिंग का हिस्सा प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी भो थे। आज ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने प्रभारी बनाए। जिसमें माता प्रसाद पांडेय, इंद्रजीत सरोज, लकी यादव प्रभारी बने। तूफानी सरोज को महाराष्ट्र प्रदेश का प्रभारी नामित किया। अबू आसिम आज़मी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। आज चुनाव के लिए प्रभारी तय करने में भी अखिलेश ने सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा है. दो दलित, एक पिछड़ा और एक ब्राह्मण को उन्होंने महाराष्ट्र में चुनाव की तैयारी की जिम्मेदारी दी है।

गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा कर सकते है। उन्होंने चुने गए प्रभारियों से भी कहा कि वो जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा कर ले। अखिलेश यादव महाराष्ट्र दौरे से पहले सारी तैयारियां पूरी कर लेना चाहते है। आज लखनऊ बैठक में उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल हमारी महा विकास अघाड़ी से कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन हम महाराष्ट्र में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहते है।

मुस्लिम वोटरों पर है सपा की नजर

समाजवादी पार्टी अब सिर्फ यूपी तक सिमित नहीं रहना चाहती। इसके लिए लगातार पार्टी प्रयास कर रही है कि जिन राज्यों में हो सके अपनी पकड़ मजबूत कर ले। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर गठबंधन का साथ मिलता है तो ठीक नहीं तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। पिछले साल पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वर्तमान में सपा के दो विधायक महाराष्ट्र में है। अबु आजमी शिवाजी नगर से और रईस शेख भिवंडी पूर्व से विधायक हैं। इस सपा महाराष्ट्र में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर नजर गड़ाए हुए है। जुलाई के महीने में पार्टी के कई सांसदों नें मुंबई का दौरा किया था।

Sonali kesarwani
ABOUT THE AUTHOR

Sonali kesarwani

Content Writer

Next Story