Odisha: पीएम मोदी ने लॉन्च किया 100% स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क, दुनिया के 5 देशों में शामिल हुआ देश!

PM Modi Odisha Visit 2025:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को 50,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इसके साथ उन्होंएने स्वदेशी BSNL 4जी नेटवर्क का भी शुभारंभ किया। ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 27 Sept 2025 11:57 AM IST (Updated on: 27 Sept 2025 1:48 PM IST)
PM Modi Odisha Visit 2025
X

PM Modi Odisha Visit 2025 (PHOTO: IANS)

PM Modi Odisha Visit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 सितंबर 2025 यानी शनिवार को ओडिशा को 50,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इसके साथ ही उन्होंने स्वदेशी BSNL 4जी नेटवर्क का शुभारंभ भी किया। उन्होंने ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है।

पीएम मोदी इसके बाद ब्रम्हपुर में एक विशाल युवा सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ BSNL की स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ हुआ।’

हमारा देश विदेशी तकनीक पर निर्भर - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक वक़्त था जब पूरा विश्व टेलीकॉम के क्षेत्र में 2जी और 3जी तकनीक के साथ अग्रसर थी, तब भारत बहुत पीछे था। उन्होंने याद दिलाया कि उस वक़्त सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें लिखी जाती थीं और हमारा देश इस क्षेत्र में विदेशी तकनीक पर निर्भर था।

उन्होंने गर्व महसूस करते हुए कहा, ‘हमें बहुत गर्व है कि आज हमारे स्वदेशी कोशिशों ने नया इतिहास रचा है। BSNL ने 4जी तकनीक विकसित कर ली है और भारत विश्व के उन 5 देशों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा दिया है, जिनके पास पूरी तरह से स्वदेशी टेलीकॉम तकनीक है।’

गरीबों, दलितों और आदिवासियों की सेवा करना हमारा प्रयास - प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने बताया कि गरीबों, दलितों और आदिवासियों के बेहतर जीवन के लिए सरकार निरंतर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारी कोशिश गरीबों, दलितों और आदिवासियों की सेवा करना है। हमारी सरकार अब तक 4 करोड़ से धजिक गरीबों को पक्के मकान दे चुकी है। ओडिशा में भी नए 50,000 लोगों के लिए घरों की स्वीकृति दी गई है, वहीं आदिवासी भाइयों के लिए हजारों नए घरों को मंजूरी मिली है।’

सूरत और ओडिशा को जोड़ने वाली सीधी रेल सेवा एक बड़ा कदम- प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि सूरत और ओडिशा को जोड़ने वाली सीधी रेल सेवा की शुरुआत दोनों राज्यों के लोगों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘सूरत के साथ आपका जुड़ना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि बंगाल के बाद सबसे अधिक उड़िया लोग सूरत में रहते हैं। अब सीधी रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सहायता मिलेगी।’

डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है ओडिशा- झारसुगुड़ा में पीएम मोदी की आवाज़

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज से करीब 1.5 पहले विधानसभा चुनाव के दौरान आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- ‘विकसित ओडिशा’… आज हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से बहुत तेज़ी से आगे अग्रसर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 सितंबर 2025 यानी शनिवार को ओडिशा के एक दिवसीय दौरा किया। वे सुबह 9:20 बजे वायु सेना के खास विमान से नई दिल्ली से रवाना हुए और 11:10 बजे झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पर उतरे। हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री करीब 2 किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल हुए, जिसमें उनके शानदार स्वागत के लिए बैरिकेड के दोनों ओर 10,000 से ज्यादा लोग और सांस्कृतिक दल मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने 50,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पीएम नरेंद्र मोदी ओडिशा दौरे पर झारखुगुड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने 50,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और साथ ही वे ब्रम्हपुर में एक विशाल युवा सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे, जहां वे युवाओं के साथ संवाद करेंगे। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शनिवार को केरल दौरे पर हैं। नड्डा वहां माता अमृतानंदमयी की 72वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

इसके अलावा, नई दिल्ली में ‘अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन 2025’ का आयोजन भी किया जाना है, जहां 10 हज़ार बुद्धिजीवी मुसलमानों की दशा-दिशा पर चर्चा करेंगे। वहीं, दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए भयावह BMW हादसे में आरोपी गगनप्रीत की जमानत याचिका पर आज 27 सितंबर को कोर्ट का फैसला आने वाला है।


1 / 4
Your Score0/ 4
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story