राखी सावंत की तस्वीरों में देखिए उनका बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने नए रोमांटिक म्यूजिक वीडियो “ज़रूरत” को लेकर चर्चा में हैं। प्रमोशन के दौरान उनका ग्लैमरस लुक और बेबाक अंदाज एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है।
राखी सावंत ने गाने के प्रमोशन इवेंट में शाइनी आउटफिट और हैवी ज्वेलरी पहनकर सबका ध्यान खींचा। उनका कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन और बोल्ड स्टाइल मीडिया का फेवरेट बन गया।
गाने में पहले करीब 50 किसिंग सीन शूट किए गए थे, लेकिन सेंसर्स की गाइडलाइन के बाद सिर्फ 10 सीन रखे गए। राखी ने कहा कि सीन खूबसूरती से फिल्माए गए हैं, अश्लील नहीं।
कॉमेडियन समय रैना के शो में राखी ने अपने गाने और फीस पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा पेमेंट मिला और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए खूब मेहनत की।
प्रमोशन इवेंट में राखी ने दावा किया कि उन्होंने जो ज्वेलरी पहनी है, उसकी कीमत 70 करोड़ रुपये है! इस बयान पर सभी दंग रह गए, लेकिन राखी बोलीं मैं झूठ नहीं बोलती।
जब मीडिया ने उनकी तुलना उर्वशी रौतेला से की, तो राखी ने कहा “मुझसे तुलना करनी है तो ब्रिटनी स्पीयर्स या जे-लो से करो!” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
राखी ने एक इंटरव्यू में सलमान खान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इंडस्ट्री में सबका साथ दिया है। उन्होंने निर्देशक अभिनव कश्यप पर भी जमकर निशाना साधा।
राखी ने बताया कि हाल ही में जब उनके घर में बारिश से नुकसान हुआ, तो फराह खान ने उनकी मदद की. राखी ने कहा वह मेरी सच्ची दोस्त हैं, जिन्होंने मुश्किल वक्त में साथ दिया।
जरूरत गाने को सैफ अली ने गाया और कंपोज़ किया है, इसके बोल आयुष ने लिखे हैं। वीडियो में राखी सावंत के साथ शबाज खान नजर आए। यह गाना दो दिलों के इमोशनल कनेक्शन को दिखाता है।