Group-23: कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद G-23 नेता फिर सक्रिय, गुलाम नबी आजाद के घर हुई बैठक

Group-23: यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव के परिणामों को लेकर नई दिल्ली में आज G-23 के नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की है।

Krishna Chaudhary
Published on: 11 March 2022 9:55 PM IST
Group-23: Leaders of G-23 became active after the crushing defeat of Congress, meeting held at the house of Ghulam Nabi Azad
X

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के G-23 के नेताओं की बैठक: Photo - Social Media

New Delhi: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम (assembly election results 2022) ने एकबार फिर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस (Congress अबतक के पराजयों से कोई सीख नहीं ले पाई है। पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य को इतनी शर्मनाक तरीके से गंवाने वाली कांग्रेस में अब अंदरूनी हलचल औऱ तेज हो गई है। पांच राज्यों के चुनाव प्रचार के दौरान पूरी तरह से हाशिए पर धकेल दिए गए कांग्रेस के अंदर बने असंतुष्ट नेताओं के समूह G-23 के नेताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नई दिल्ली में आज G-23 के नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की है।

G-23 की बैठक

नई दिल्ली स्थित सीनियर कांग्रेस लीडर गुलाम नबी आजाद के घर हुई G-23 के नेताओं की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा शामिल हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में पांच राज्यों में कांग्रेस के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन पर गहन चर्चा की गई। इसके अलावा भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बता दें कि G-23 कांग्रेस के उन अंसतुष्ट नेताओं का समूह है जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को खत लिखकर पार्टी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के स्ट्रकचर में आमूलचूल परिवर्तन लाने की मांग की थी। इसे एक तरह से कांग्रेस में गांधी परिवार को चुनौती देने के तौर पर देखा गया।

नतीजों को लेकर क्या बोले आजाद

कांग्रेस के सीनियर नेता गुलामनबी आजाद ने कल चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के बेहद खराब प्रर्दशन पर अपनी निराशा प्रकट की थी। उन्होंने कहा था कि मैं नतीजों को देखकर स्तब्ध हूं। राज्य दर राज्य हमारी हार को देखकर मेरा दिल बैठ जाता है। हमने पार्टी को अपना पूरा जीवन और जवानी दिया है। उम्मीद है कि पार्टी का नेतृत्व उन कमियों और कमजोरियों पर ध्यान देगा।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस का पांच राज्यों में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। पार्टी के हाथ इस चुनाव में एक भी सफलता हाथ नहीं लगी। पार्टी कोई नया राज्य जीतने के बजाय एक महत्वपूर्ण राज्य पंजाब में अपनी सत्ता गंवा बैठी। यूपी, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। पार्टी के इस प्रदर्शन ने भारतीय राजनीति में विपक्ष की उसकी हैसियत पर एक गंभीर चोट कर दी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story