VIDEO: प्रेमानंद महाराज के विवादित बयान पर मचा बवाल, जानिए महिलाओं के बारे में क्या कहा....

Premanand Maharaj on women: प्रेमानंद महाराज अपने आध्यात्मिक प्रवचनों और धार्मिक कथाओं के लिए पूरे देश में पहचाने जाते हैं, लेकिन इस बार वे किसी धार्मिक चर्चा के लिए नहीं, बल्कि अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।

Ragini Sinha
Published on: 5 Aug 2025 1:52 PM IST (Updated on: 5 Aug 2025 3:48 PM IST)
Sant Premanand Maharaj controversial statement
X

Sant Premanand Maharaj controversial statement (social media) 

Premanand Maharaj on women: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपने आध्यात्मिक प्रवचनों और धार्मिक कथाओं के लिए पूरे देश में पहचाने जाते हैं। लेकिन इस बार वे किसी धार्मिक चर्चा के लिए नहीं, बल्कि अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया से लेकर समाज के कई वर्गों में नाराजगी जताई जा रही है।

क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने?

एक कथा के दौरान बोलते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा, जब किसी महिला को चार पुरुषों से मिलने की आदत लग जाती है, तो वह फिर एक पति को स्वीकार नहीं कर पाती। ऐसे ही, जब कोई पुरुष कई लड़कियों से संबंध बनाता है, तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाता। उन्होंने आगे कहा, 100 में से सिर्फ दो-चार लड़कियां ही होती हैं, जो अपना पवित्र जीवन किसी एक पुरुष को समर्पित करती हैं। इस बयान के सामने आने के बाद लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान बताया और सोशल मीडिया पर संत के खिलाफ नाराजगी जताई। कई संगठनों ने उनसे माफी की मांग की है।


प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब

बयान पर उठे विवाद के बाद, संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी अगली कथा में इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा जो गंदे आचरण करते हैं, उन्हें जब सुधार का संदेश दिया जाता है तो वे बुरा मानते हैं। जैसे नाली का कीड़ा नाली में ही सुख पाता है, अगर उसे अमृत कुंड में डाल दो, तो वह तड़पने लगता है। वैसे ही, जब कोई संत सच और सुधार की बात करता है, तो कुछ लोगों को बुरा लग जाता है।

युवाओं को दी सलाह

महाराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर समाज को सुधारना है तो कड़वा सच बोलना जरूरी है। उन्होंने कहा जो बच्चे यहां कथा सुनने आते हैं, उन्हें हम यही कहते हैं कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना बंद करो। हालांकि, उनके इरादे समाज सुधार के हो सकते हैं, लेकिन उनके बयान की भाषा और दृष्टिकोण पर कई लोगों को आपत्ति है। मामला अभी भी चर्चा में है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story