Ganga Expressway Viral Video: उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए इस एक्सप्रेस-वे की सड़क कुछ ही समय में खराब हो गई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।