Vaibhav Suryavanshi: 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पूर्व मुख्य चयनकर्ता MSK Prasad का मानना है कि वैभव को आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए। वहीं Madan Lal ने उनकी तुलना Sachin Tendulkar, Virat Kohli और Sunil Gavaskar जैसी सोच और प्रतिभा वाले खिलाड़ियों से की है। अब सवाल यह है कि क्या वैभव को सीधे Team India में मौका मिलना चाहिए या पहले India-A में खुद को साबित करना चाहिए?