Sikkim Accident: सिक्किम के जेमा में आर्मी की गाड़ी खाई में गिरी, 16 जवानों की मौत, 4 जख्मी

Sikkim Accident: उत्तर – पूर्वी राज्य सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। शुक्रवार को जेमा में आर्मी की एक ट्रक खाई में जा गिरी। इस हादसे में 16 जवानों की मौत हो गई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 Dec 2022 3:55 PM IST (Updated on: 23 Dec 2022 4:18 PM IST)
Sikkim Accident
X

Sikkim Accident (Pic: Social Media)

Sikkim Accident: उत्तर – पूर्वी राज्य सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। शुक्रवार को जेमा में आर्मी की एक ट्रक खाई में जा गिरी। इस हादसे में 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 जवानों को लेकर सेना का वाहन सीमा चौकी की ओर जा रहा था। जेमा स्थित तीखी मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। काफिले में सेना के तीन वाहन शामिल थे जिनमें से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और सेना के अन्य जवानों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार तीन जूनियर कमिशंड अधिकारी समेत 13 सैनिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 4 जख्मी जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। घायलों के बेहतर इलाज के लिए उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। वहीं, मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजधानी गंगटोक स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पीएम के बाद शव सेना को सौंप दिए जाएंगे।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के साथ हुए इस हादसे को लेकर दुख प्रकट किया है। सिंह ने ट्वीट कर कहा, उत्तरी सिक्कम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए ह्रदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी हैं। मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story