Earthquake in Sikkim: सुबह-सुबह सिक्किम में हिली धरती, लोगों में दहशत

Earthquake in Sikkim: राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, झटका सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर महसूस किया गया है। इसका केंद्र उत्तर – पूर्वी युकसोम में था।

Krishna Chaudhary
Published on: 13 Feb 2023 8:25 AM IST
Earthquake in Sikkim
X

Earthquake in Sikkim (Pic: Social Media)

Earthquake in Sikkim: असम के बाद अब सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार सुबह अचानक आए इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, झटका सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर महसूस किया गया है। इसका केंद्र उत्तर – पूर्वी युकसोम में था। भूकंप का केंद्र सतह से 70 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप में जानमाल की क्षति को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सुबह का समय होने का कारण ज्यादातर लोग घर में सो ही रहे थे। लोग ऑफ्टर शॉक को लेकर दहशत में हैं और अपने घरों से बाहर निकले हुए हैं।

इससे पहले कल य़ानी रविवार को एक अन्य उत्तर पूर्वी राज्य असम के कुछ हिस्सों में 4 तीव्रता का भूकंप आया था। इनमें कार्बी आंगलॉन्ग, वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग, मोरी गांव और गोलाघाट जिले के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित सोनितपुर इलाके में झटके महसूस किए गए थे।

कल भी महसूस हुए झटके

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का झटका शाम चार बजकर 18 मिनट पर महसूस किया गया था। इसका केंद्र नगांव जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर था। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं मिली थी। बता दें कि समूचा उत्तर-पूर्व भूकंपों के प्रति काफी संवेदनशील हैं। ये इलाके सिस्मिक जोन-5 में आते हैं।

सूरत में भी भूकंप

इससे एक दिन पहले यानी शनिवार 11 फरवरी को डायमंड सिटी के नाम से मशहूर गुजरात के सूरत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी। भूकंप 5.3 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था। इसका केंद्र अरब सागर था। भूकंप के कारण किसी तरह की संपत्ति या फिर जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा था।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story