Bhavishya Malika Link: पुरी जगन्नाथ धाम में दिखा अजीब नज़ारा! शिखर के ऊपर मंडराती चीलों से मची हलचल

Puri Jagannath Dham: मंदिर शिखर पर चीलों का झुंड देख भक्त हुए चिंतित, क्या भविष्य मालिका से जुड़ा है यह संकेत या सिर्फ प्राकृतिक घटना?

Jyotsana Singh
Published on: 13 Dec 2025 6:17 PM IST
Bhavishya Malika Link: पुरी जगन्नाथ धाम में दिखा अजीब नज़ारा! शिखर के ऊपर मंडराती चीलों से मची हलचल
X

Puri Jagannath Dham Incident Eagles Spotted Bhavishya Malika Link

Puri Jagannath Dham Bhavishya Malika: ओडिशा के पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ मंदिर से जुड़ी हर असामान्य घटना देश-दुनिया में तुरंत चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में मंदिर के शिखर के ऊपर चीलों के झुंड को मंडराते हुए देखा गया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इसके बाद लोगों के बीच सवाल उठने लगे क्या यह कोई बड़े बदलाव का संकेत है? क्या इसका संबंध प्राचीन भविष्य मालिका की भविष्यवाणियों से है? या फिर यह सिर्फ एक सामान्य प्राकृतिक घटना है, जिसे अनावश्यक रूप से रहस्य से जोड़ा जा रहा है?आइए जानते हैं इस घटना से जुड़ी जानकारी के बारे में -

सोशल मीडिया पर वायरल दृश्य और लोगों की प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि जगन्नाथ मंदिर के शिखर के ऊपर कई चीलें चक्कर लगाती नजर आ रही हैं। आमतौर पर श्रद्धालु मानते हैं कि मंदिर का शिखर और नीलचक्र अत्यंत पवित्र है और वहां पक्षियों का इस तरह मंडराना सामान्य नहीं है। इसी धारणा के कारण इस दृश्य ने लोगों की आस्था और जिज्ञासा को और बढ़ा दिया। कुछ यूजर्स ने इसे दिव्य संकेत बताया, तो कुछ ने आने वाले किसी बड़े संकट या परिवर्तन की आशंका जताई। कई पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि ऐसी घटनाओं का उल्लेख भविष्य मालिका में मिलता है, जिसमें कलियुग के अंत और बड़े बदलावों की भविष्यवाणियां कही गई हैं। देखते-ही-देखते यह विषय धार्मिक आस्था, डर और रहस्य से जुड़ी बहस का केंद्र बन गया।

भविष्य मालिका से क्यों जोड़ी जा रही है घटना

भविष्य मालिका ओडिशा की एक प्राचीन भविष्यवाणी ग्रंथ मानी जाती है, जिसे महापुरुष आचार्य भिमा भुइंया से जोड़ा जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसमें जगन्नाथ धाम, समाज और विश्व से जुड़े कई संकेतों का उल्लेख है।

इसी ग्रंथ में मंदिर परिसर से जुड़ी कुछ असामान्य घटनाओं जैसे नीलचक्र, ध्वज और त्रिदेव के वस्त्रों में परिवर्तन को कलियुग के अंतिम चरण से जोड़कर देखा गया है। यही वजह है कि जब भी मंदिर में कुछ अलग या असामान्य होता है, लोग उसे भविष्य मालिका की भविष्यवाणियों से जोड़ने लगते हैं।

म हालांकि यह भी एक तथ्य है कि भविष्य मालिका की व्याख्याएं अलग-अलग लोगों द्वारा अलग तरीके से की जाती हैं और इसे लेकर कोई एक सर्वमान्य वैज्ञानिक या ऐतिहासिक निष्कर्ष नहीं है।

मंदिर प्रशासन का स्पष्ट बयान

मामला तूल पकड़ने के बाद मंदिर प्रशासन ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों ने साफ कहा कि चीलों का मंदिर के ऊपर उड़ना पूरी तरह से स्वाभाविक और प्राकृतिक घटना है।

पुरी समुद्र के बेहद करीब स्थित है। खुले आकाश, समुद्री हवा और आसपास के वातावरण के कारण चील, कौवे और अन्य पक्षियों का इस क्षेत्र में दिखाई देना सामान्य है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक इसका किसी भी तरह की भविष्यवाणी, अपशकुन या धार्मिक संकेत से कोई लेना-देना नहीं है।

इस पर क्या कहती है विशेषज्ञों की राय

पक्षी विशेषज्ञों और पर्यावरण जानकारों का भी मानना है कि चीलें आमतौर पर ऊंची संरचनाओं और खुले क्षेत्रों के आसपास उड़ान भरती हैं। ऊंचे शिखर, गर्म हवा की धाराएं और भोजन की तलाश आदि ये सभी कारण पक्षियों को एक स्थान पर इकट्ठा होने के लिए प्रेरित करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार किसी एक घटना को देखकर बड़े निष्कर्ष निकालना वैज्ञानिक दृष्टि से उचित नहीं है। आस्था अपनी जगह है, लेकिन प्रकृति के सामान्य व्यवहार को रहस्य या डर से जोड़ना समाज में अनावश्यक भ्रम फैला सकता है।

क्या हैं झंडे और वस्त्र में आग लगने की घटना से जुड़ी चर्चाएं

यह पहली बार नहीं है जब जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी किसी घटना को भविष्य मालिका से जोड़ा गया हो। कुछ वर्ष पहले मंदिर परिसर में त्रिदेव के ऊपर स्थित वस्त्र और ध्वज से जुड़ी आग लगने की घटना ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी।

भविष्य मालिका में ऐसी घटनाओं का उल्लेख होने का दावा करते हुए कहा गया कि यह कलियुग के अंत और महाविनाश का संकेत है। इसके बाद लंबे समय तक सोशल मीडिया पर कलियुग के अंत को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। हालांकि मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने उस समय भी स्पष्ट किया था कि आग लगने की घटना तकनीकी या प्राकृतिक कारणों से हुई थी और इसे किसी अलौकिक संकेत से जोड़ना सही नहीं है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story