TRENDING TAGS :
आईपीएल 2026: तिलक वर्मा के शतक से MI की बड़ी जीत, GT पर 99 रन से जीत
IPL 2026 आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा के शतक से मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत, जीटी को 99 रन से हराया, अंकतालिका में बड़ा बदलाव, ऑरेंज-पर्पल कैप अपडेट
IPL 2026
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तिलक वर्मा के विस्फोटक और यादगार शतक की बदौलत आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की लगातार हार का सिलसिला टूट गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 99 रन से जीत हासिल कर एमआई ने अंकतालिका में लंबी छलांग लगाई है।
तिलक वर्मा की 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 101 रन की पारी की बदौलत एमआई ने 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जीटी 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई और 99 रन से मुकाबला हार गई।जीटी और एमआई मैच के बाद अंकतालिका में निचले क्रम की टीमों में बड़ा बदलाव आया है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं।
जाब किंग्स 6 मैचों में 11 जीत के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स पांच मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।
जीटी 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे,जबकि जीटी को हराने के बाद एमआई 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर आई गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।
समान अंक के बावजूद टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनिरक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप है। क्लासेन ने 6 मैचों में 283 रन बनाए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।
--आईएएनएस
पीएके


