Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा में गरजे अमित शाह, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन पर बोला जमकर हमला

Tripura Assembly Election 2023: गृह मंत्री ने लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से हार मान ली है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 Feb 2023 5:24 PM IST
Tripura Assembly Election 2023
X

File Photo of Home Minister Amit Shah (Pic: Social Media)

Tripura Assembly Election 2023: उत्तर – पूर्वी राज्य त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। लिहाजा राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में धुंआधार इलेक्शन कैंपेन कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने चांदीपुर और उनाकोटी में दो बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री के लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से हार मान ली है, तभी तो कांग्रेस ने अपने कट्टर दुश्मन सीपीएम से गठबंधन किया है।

कम्युनिस्टों ने सैंकड़ों कांग्रेसियों को मारा

अमित शाह ने सीपीएम के शासनकाल के दौरान हुई राजनीतिक हिंसाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान कम्युनिस्टों ने सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारा। आज कांग्रेस उन्हीं के साथ ईलू-ईलू कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और वाम दल का साथ आना इस बात का संकेत है कि उन्होंने भाजपा से हार स्वीकार कर ली है।

शाह ने किसे बताया ट्रिपल ट्रबल

उनाकोटी में अपने चुनाव अभियान के दौरान अमित शाह के निशाने पर त्रिपुरा की राजनीति में उभरी नई पार्टी तिपरा मोथा भी रही, जिसका नेतृत्व त्रिपुरा राजघराने के वारिस प्रद्युत देवबर्मन कर रहे हैं। शाह ने कहा कि अगर आप सीपीएम, कांग्रेस और तिपरा मोथा की तिहरी मुसीबत से बचना चाहते हैं तो डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाएं।

आदिवासियों को बेवकूफ बनाने की हो रही कोशिश

केंद्रीय गृह मंत्री ने लेफ्ट – कांग्रस गठबंधन पर राज्य के आदिवासी मतदाताओं को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। अब लोगों को ठगने के लिए एक आदिवासी को सीएम के चेहरे के रूप में पेश किया जा रहा है। दरअसल, अमित शाह का इशारा वरिष्ठ सीपीएम नेता जितेंद्र चौधरी की ओर है। चौधरी राज्य में बड़े आदिवासी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें लेफ्ट – कांग्रस गठबंधन भावी सीएम के रूप में प्रोजेक्ट भी कर रही है।

बता दें कि एक सप्ताह में अमित शाह का ये दूसरा त्रिपुरा दौरा है। इस पहले वह 6 फरवरी को राज्य के दौरे पर आए थे और दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। 2018 में पहली बार बीजेपी ने इस उत्तर पूर्वी राज्य में सीपीएम को हराकर जीत दर्ज की थी। पार्टी अपनी सरकार को रिपीट करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को है, जबकि मतों की गिनती 2 मार्च को होगी।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story