जालौन: विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

गृह कलह के चलते विवाहिता ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने शव को रस्सी पर लटकते हुए देखा तो हड़कंप मच गया।

Praveen Pandey
Published on: 3 May 2021 1:19 PM IST
a woman attempt suicide in jalaun
X

आत्महत्या (सोशल मीडिया)

जालौन: गृह कलह के चलते विवाहिता ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने शव को रस्सी पर लटकते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आत्महत्या किन कारणों से की गयी, इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

मामला जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन में 30 वर्षीय विवाहिता शबनम पत्नी इकरार ने गृह कलह के चलते कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पति ने पत्नी को रस्सी पर झूलते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी, तो मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं थाना अध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है- आत्महत्या किन कारणों से किया है, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वही मायके पक्ष ने भी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हर बिंदु पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Praveen Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Praveen Pandey

Roshni Khan
ABOUT THE AUTHOR

Roshni Khan

Next Story