TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: UP वालों हो जाएं तैयार! मौसम विभाग ने दी चेतावनी, तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार वर्षा
Aaj Ka Mausam 3 June 2026: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 3 और 4 जून को तेज आंधी, गरज-चमक और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam 3 June 2026: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही केरल तट पर दस्तक देने वाला है, जिसके बाद इसका प्रभाव देश के विभिन्न राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 3 और 4 जून को तेज आंधी, गरज-चमक और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के केरल पहुंचने के बाद अगले दो से तीन हफ्ते के अंदर यह उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा। हालांकि, मानसून के आने से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण यूपी समेत कई राज्यों में वर्षा का दौर शुरू हो गया है।
UP में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 3 और 4 जून को 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं 2-5 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।
वर्षा और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
इन राज्यों में भी मौसम का कहर
IMD के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 5 जून तक हल्की से मध्यम वर्ष का सिलसिला जारी रह सकता है। राजस्थान में 3 से 5 जून के बीच वर्षा और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और विदर्भ क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार और झारखंड में पूरे हफ्ते वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी भारी वर्ष का अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट?
आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसके आगमन में थोड़ी देरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिनों के अंदर मानसून के केरल में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।
मानसून के सक्रिय होने के बाद दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही पूरे देश में मौसम के पैटर्न में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।
बता दे, मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।


