Aligarh News: साइबर ठगों पर अलीगढ़ पुलिस का वार! SP ग्रामीण ने दिया सख्त एक्शन और जागरूकता का आदेश

Aligarh News: अलीगढ़ में साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने सख्त रुख अपनाते हुए साइबर सेल और हेल्प डेस्क को तेज कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 6 Jun 2026 8:35 PM IST
Aligarh News: साइबर ठगों पर अलीगढ़ पुलिस का वार! SP ग्रामीण ने दिया सख्त एक्शन और जागरूकता का आदेश
X

Aligarh News: जनपद मे साइबर ठगों की अब खैर नहीं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने साइबर अपराध पर सीधी चोट करते हुए शनिवार 06.06.2026 को सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने जनपद के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क और साइबर सेल टीम के साथ बैठक कर ठगों के खिलाफ मोर्चा खोलने के आदेश दिए।

"रिस्पॉन्स टाइम घटाओ, भरोसा बढ़ाओ"

अलीगढ पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में हुई इस अहम गोष्ठी में एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने साइबर पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का हिसाब-किताब लिया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार, औसत रिस्पॉन्स टाइम, चोरी/गुम मोबाइल की IMEI ब्लॉकिंग की प्रगति और लंबित मामलों की फाइलें बारीकी से देखीं।

मीटिंग में मौजूद साइबर सेल प्रभारी पंकज मिश्रा और सभी हेल्प डेस्क प्रभारियों को एसपी मनीष कुमार मिश्र ने साफ हिदायत दी कि पीड़ित की शिकायत पर तुरंत एक्शन हो। उनका फॉर्मूला सीधा था - "पीड़ित को समयबद्ध सहायता दो और लंबित केस तुरंत निपटाओ। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।"

गांव-गांव होगा साइबर का पाठ

सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने रोकथाम पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी टीमों को निर्देश दिया कि अब साइबर जागरूकता अभियान घर-घर पहुंचेगा। स्कूल-कॉलेज के बच्चों से लेकर बाजार के दुकानदारों और चौराहों पर खड़े लोगों तक को OTP, लिंक क्लिक और डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड के तरीके समझाए जाएंगे। अलीगढ एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने कहा। कि साइबर अपराध तभी रुकेगा जब आमजन खुद जागरूक होगा। इसके लिए जनसहभागिता बढ़ाना जरूरी है। अब थानों की साइबर हेल्प डेस्क सिर्फ शिकायत लेने की जगह नहीं, बल्कि लोगों को ठगी से बचाने का फ्रंट वॉर रूम बनेगी।

बैठक में साइबर सेल टीम प्रभारी पंकज मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस के इस एक्शन मोड से अब अलीगढ़ के साइबर ठगों की नींद उड़ना तय है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story