Aligarh News: अलीगढ़ DLSA की समर इंटर्नशिप शुरू, कानून छात्रों को मिलेगा कोर्टरूम अनुभव

Aligarh News: अलीगढ़ के विधि छात्रों के लिए DLSA ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप 2026 शुरू की। कोर्ट कार्यवाही, लोक अदालत और कानूनी सहायता की मिलेगी व्यावहारिक जानकारी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 2 Jun 2026 7:11 PM IST
Aligarh DLSA Summer Internship Starts, Law Students Will Get Courtroom Experience
X

अलीगढ़ DLSA की समर इंटर्नशिप शुरू, कानून छात्रों को मिलेगा कोर्टरूम अनुभव (Photo- Social Media)

Aligarh News: अलीगढ़ के विधि छात्रों के लिए बड़ी खबर है। किताबों से निकलकर असली कोर्टरूम की दुनिया देखने का मौका आ गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026 का आगाज़ कर दिया है।

DLSA की पूर्णकालिक सचिव सुश्री साक्षी गर्ग ने बताया कि यह इंटर्नशिप राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर शुरू की गई है। मकसद साफ है: छात्रों को सिर्फ धाराएं रटाना नहीं, बल्कि न्याय को जमीन पर उतरते हुए दिखाना।

इंटर्नशिप में क्या मिलेगा खास?

यहाँ आपको मिलेगी कोर्ट की कार्यवाही की फर्स्ट-हैंड रिपोर्ट। लोक अदालत कैसे चलती है, गरीबों को मुफ्त कानूनी मदद कैसे मिलती है, विधिक जागरूकता कैंप कैसे लगते हैं - ये सब आप सिर्फ पढ़ेंगे नहीं, टीम का हिस्सा बनकर सीखेंगे। न्यायिक व्यवस्था की नस पकड़ने का ये गोल्डन चांस है।

कौन कर सकता है। अप्लाई?

अलीगढ़ जिले के किसी भी विधि महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं इसके लिए पात्र हैं। अगर आप कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। और फील्ड का तजुर्बा चाहते हैं, तो सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ कार्यालय में आवेदन करें।

सुश्री साक्षी गर्ग ने सभी पात्र छात्रों से अपील की है। कि इस मौके को हाथ से न जाने दें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन करें और अपने रिज्यूमे में कोर्टरूम एक्सपीरियंस का तड़का लगाएं।

कानून की डिग्री के साथ अगर प्रैक्टिकल नॉलेज भी चाहिए, तो ये इंटर्नशिप आपके करियर की बेस्ट शुरुआत बन सकती है। देर किस बात की, तुरंत संपर्क करें।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story