Aligarh News: दुबे का पड़ाव में अब 'पानी-पानी' होगा हर घर, नलकूप की टोंटी से फूटेगी राहत की धार!

Aligarh News: अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए नलकूप से हर घर तक पानी पहुंचाने की तैयारी है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 Jun 2026 4:37 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: 3 जून 2026 भीषण गर्मी में जब अलीगढ़ तप रहा है, तब दुबे का पड़ाव वालों के लिए ठंडी खबर आई है। अब 'एक बाल्टी पानी' के लिए हाय-तौबा नहीं मचेगी, क्योंकि नगर निगम ने कमर कस ली है। क्षेत्र का नलकूप अब बस 'ऑन' होने को तैयार है और टोंटी से राहत की धार फूटने वाली है।

अलीगढ नगर निगम ने साफ किया है। कि दुबे का पड़ाव की प्यास बुझाने का मिशन अब फाइनल स्टेज में है। महाप्रबंधक जलकल पी.के. सिंह ने भरोसा दिलाया। कि गाजियाबाद की सी एंड डीएस संस्था ने नलकूप का काम लगभग पूरा कर लिया है। बस बटन दबना बाकी है और फिर घर-घर नल से पानी आएगा। अफसरों को सख्त हिदायत दे दी गई है। कि काम में अब देर नहीं चलेगी।

लेकिन सवाल ये है।कि जब तक नलकूप चालू नहीं होता, तब तक क्या? तो इसका भी तोड़ निगम ने निकाल लिया है। नगर निगम ने बताया। कि जनता को एक बूंद की किल्लत न हो, इसलिए टैंकर दौड़ रहे हैं। जहां मांग, वहां टैंकर हाजिर। मोहल्ले-मोहल्ले टैंकर से पानी बांटा जा रहा है ताकि गर्मी में किसी का गला न सूखे। पी.के. सिंह बोले, "हमारा मकसद टेम्परेरी जुगाड़ नहीं, परमानेंट इलाज करना है।" नलकूप शुरू होते ही टैंकरों की भागदौड़ बंद होगी और पाइपलाइन से सीधे घरों तक पानी पहुंचेगा। यानी अब मटका लेकर लाइन में लगने वाले दिन गए।

नगर निगम का दावा है। कि कुछ ही दिनों में दुबे का पड़ाव की तस्वीर बदल जाएगी। खाली बाल्टी और सूखे नल का टेंशन खत्म, क्योंकि अब सरकारी नलकूप हर घर की प्यास बुझाएगा। प्रशासन ने लोगों से थोड़ा सब्र रखने को कहा है, क्योंकि राहत बस दरवाजे पर दस्तक देने वाली है। कुल मिलाकर, दुबे का पड़ाव वालों के लिए ये खबर गर्मी में ठंडे शरबत जैसी है। टैंकर का टेंशन खत्म और नलकूप से 24 घंटे राहत पक्की।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story