Aligarh News: कैमाबली गांव में मधुमक्खी के हमले से किसान मनोहर लाल की मौत, परिवार में शोक

Aligarh News: अलीगढ़ के कैमाबली गांव में खेत में काम करते समय मधुमक्खियों के हमले से किसान मनोहर लाल की मौत, परिवार और गांव में शोक।

G Singh
Published on: 2 April 2026 3:47 PM IST
Aligarh News: कैमाबली गांव में मधुमक्खी के हमले से किसान मनोहर लाल की मौत, परिवार में शोक
X

Aligarh News: कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव कैमाबली निवासी किसान के ऊपर खेत में काम करते समय मधुमक्खियों ने हमला किया। मधुमक्खियों के हमले से बेहोश हुए किसान को परिवार के लोग तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

हाथरस: इगलास क्षेत्र के गांव कैमाबली में खेत में काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उचित स्थिति में किसान को परिवार के लोग आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

जनपद अलीगढ़ के कैमाबली निवासी 55 वर्षीय मनोहर लाल पुत्र हरीशंकर गुरुवार की दोपहर अपने खेतों में परिवार के लोगों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद पेड़ से मधुमक्खियों का एक झुंड उड़ गया। झुंड में मौजूद मधुमक्खियों ने मनोहर लाल पर हमला किया। उनकी चीख निकल गई और काफी देर तक वह चिल्लाते रहे। यह देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आए और जैसे-तैसे मनोहर लाल से मधुमक्खियों के झुंड को हटाया।

मनोहर लाल बेहोश हो गए। परिवार के लोग उन्हें पहले इगलास के एक निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के कारण उन्हें हाथरस के जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और गांव के लोग रोने-बिलखने लगे। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार और गांव वालों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story