Aligarh News: खाद का 'महाकुंभ'! DM बोले- 'बोरा भरकर मत ले जाओ, खेत को बुखार आ जाएगा'

Aligarh News: अलीगढ़ में यूरिया, DAP और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। DM ने किसानों से अपील की कि जरूरत अनुसार ही खाद लें और संतुलित उपयोग करें।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 2 Jun 2026 7:22 PM IST
Aligarh Fertilizer Stock
X

खाद का 'महाकुंभ'! DM बोले- 'बोरा भरकर मत ले जाओ, खेत को बुखार आ जाएगा' (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जनपद के किसान भाइयों, टेंशन छोड़ो और चैन की बंसी बजाओ! यूरिया-DAP के लिए अब न भागदौड़, न कालाबाजारी का डर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने खुद गारंटी दी है। कि जिले के गोदाम खाद से ठसाठस भरे हैं। बोले- "जरूरत भर लो, घर में गोदाम मत बनाओ वरना खेत बीमार पड़ जाएगा।"

2 महीने में रिकॉर्ड तोड़ बंटवारा, फिर भी स्टॉक हाउसफुल

DM साहब ने हिसाब-किताब खोलकर रख दिया। 1 अप्रैल से 31 मई तक किसानों ने 12,274 मीट्रिक टन यूरिया, 1,433 मीट्रिक टन DAP, 374 मीट्रिक टन NPK और 82 मीट्रिक टन MOP उठा लिया। इतना बांटने के बाद भी 2 जून को हाल ये है। कि 26,927 मीट्रिक टन यूरिया, 10,593 मीट्रिक टन DAP, 5,092 मीट्रिक टन MOP, 6,292 मीट्रिक टन NPK और 1,461 मीट्रिक टन SSP गोदाम में रेडी है। मतलब साफ है, "खाद नहीं मिली" का राग अब पुराना हो गया।

ज्यादा यूरिया = खेत का सत्यानाश

DM ने लाल झंडी दिखाते हुए कहा कि किसान भाई यूरिया को लड्डू समझकर खेत में ठूंस रहे हैं। इससे मिट्टी की ताकत खत्म हो रही है और भूजल में जहर घुल रहा है। वैज्ञानिकों का फॉर्मूला है। 4:2:1, लेकिन खेतों में अभी 22:6:1 का खतरनाक केमिकल लोचा चल रहा है। ये खेती नहीं, खेत का ICU है।

लिमिट से ज्यादा उठाया तो होगी खैर नहीं

शासन का डंडा भी तैयार है। एक किसान को प्रति हेक्टेयर सिर्फ 5 बैग DAP और 7 बैग यूरिया मिलेगा। इससे ज्यादा स्टॉक किया तो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सीधी कार्रवाई। सहकारिता समितियों में भी माल की रेलमपेल है, कोई कमी नहीं।

'खेत बचाओ अभियान' में जुड़ो, हेल्पलाइन घुमाओ

DM ने अपील की। कि संतुलित खाद डालो, धरती मां को बचाओ। कोई दिक्कत हो तो जिला कृषि अधिकारी के कंट्रोल रूम में 9504997660 या 9412509759 पर तुरंत फोन करें।

तो समझदारी इसी में है। कि अफवाहों के चक्कर में न पड़ो। खाद भरपूर है, बस जरूरत जितनी लो। खेत भी हरा-भरा, जेब भी भारी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story