Aligarh News: जायकारा बहु-व्यंजन एवं भोजनालय से पनीर-आटे के नमूने लिए, खाद्य सुरक्षा दल की छापेमारी

Aligarh News: अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जायकारा बहु-व्यंजन एवं भोजनालय में छापेमारी कर पनीर और आटे के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 Jun 2026 6:31 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: 3 जून 2026 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अलीगढ़ में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने कैला नगर चौराहा, दोधपुर स्थित “जायकारा बहु-व्यंजन एवं भोजनालय”पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भोजनालय से पनीर और आटे का एक-एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रेणी-द्वितीय / नामित अधिकारी के निर्देश पर की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालक रोनित चौरसिया की उपस्थिति में नियमानुसार गवाहों के समक्ष नमूने लिए। पूरी प्रक्रिया के दौरान नमूनों को सील-मुहर कर सुरक्षित किया गया। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान का भाग है।

नामित अधिकारी ने बताया। कि संग्रहित पनीर और आटे के नमूनों को परीक्षण के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं। या नहीं। यदि परीक्षण में मिलावट या मानक के अनुरूप न होने की पुष्टि होती है। तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें आर्थिक दंड से लेकर अनुज्ञप्ति निरस्त करने तक के प्रावधान हैं।

उल्लेखनीय है। कि गर्मी के मौसम में दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग लगातार होटल, भोजनालय, दुग्धशाला और किराना दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण कर रहा है। अधिकारियों ने दोहराया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में क्षमा नहीं किया जाएगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया है। कि यदि कहीं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हो तो निःशुल्क दूरभाष संख्या:1800-180-5533 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story