Aligarh News: खतौनी में गलती हुई तो अटकेगी फार्मर आईडी, सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं किसान

Aligarh News: अलीगढ़ में अधिकारियों ने किसानों को चेतावनी दी है कि खतौनी में त्रुटि होने पर फार्मर आईडी नहीं बन पाएगी। इससे किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 Jun 2026 5:15 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Phot-Social Media)

Aligarh News: 3 जून 2026 जनपद के किसानों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपकी फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी तो समझिए सरकारी योजनाओं का पिटारा आपसे दूर जा रहा है। उपनिदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार ने खुद मोर्चा संभालते हुए किसानों को चेताया है। कि राजस्व रिकॉर्ड की छोटी गलती अब जेब पर भारी पड़ेगी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन ने अब हर विभागीय योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी को जरूरी कर दिया है। बिना इसके न तो किसान सम्मान निधि मिलेगी, न सब्सिडी और न ही फसल बीमा का फायदा। मगर जिले में सैकड़ों किसान ऐसे हैं।जिनकी आईडी अटक गई है। वजह? खतौनी में नाम की स्पेलिंग गलत, विरासत दर्ज न होना, या तहसील से आदेश होने के बाद भी मुख्य पृष्ठ पर नाम न चढ़ना।

चौधरी अरुण कुमार ने साफ कहा। कि ऐसे किसान तुरंत अपने इलाके के लेखपाल को पकड़ें और कागज दुरुस्त कराएं। वरना सरकारी मदद का रास्ता बंद समझो। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी ही अब किसान की असली पहचान है। इसी से तय होगा कि कौन असली किसान है। और किसे योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

फंस गए तो कहां करें कॉल?

अगर फार्मर आईडी बनवाने में कोई दिक्कत आ रही है। तो परेशान न हों। इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसान सीयूजी मोबाइल नंबर 7839882629 पर सीधे बात कर सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए राजा राम के मोबाइल नंबर 7390978809 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कृषि विभाग की अपील है। कि किसान भाई समय रहते अपने कागज ठीक करा लें। एक छोटी सी लापरवाही से साल भर की मेहनत पर पानी फिर सकता है। इसलिए आज ही अपना राजस्व रिकॉर्ड चेक करें और फार्मर आईडी बनवाकर सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story