TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ में आज दो राज्यमंत्रियों का दौरा, ऊर्जा मंत्री करेंगे राजू भैया से मुलाकात
Aligarh News: अलीगढ़ में आज दो राज्यमंत्रियों का दौरा प्रस्तावित है। ऊर्जा मंत्री राजू भैया से मुलाकात करेंगे, जबकि सहकारिता मंत्री एक आईएएस अधिकारी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: 3 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के दो राज्यमंत्री आज अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। दोनों मंत्रियों के कार्यक्रम अलग-अलग हैं। एक तरफ सियासी मुलाकात होगी तो दूसरी तरफ शोक संवेदना।
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत आज शाम 6 बजे मैरिस रोड स्थित राज पैलेस पहुंचेंगे। यहां वे राजवीर सिंह 'राजू भैया' से भेंट वार्ता करेंगे। यह मुलाकात सियासी लिहाज से अहम मानी जा रही है। कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। इसके बाद 4 जून को सुबह 10 बजे वे एटा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सर्किट हाउस में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जे पी.एस. राठौर आज शाम 6:30 बजे कस्बा बेसवां पहुंचेंगे। यहां वे IAS अधिकारी पंकज बंसल के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। मंत्री राठौर दिवंगत के पारिवारिक सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के परिजन से मंत्री का मिलना शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है।
एक ही दिन दो मंत्रियों के अलीगढ़ आने से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राज पैलेस और बेसवां दोनों जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है। ऊर्जा मंत्री का दौरा जहां सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं सहकारिता मंत्री का दौरा पूरी तरह शोक संवेदना से जुड़ा है। राजू भैया क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं, ऐसे में ऊर्जा मंत्री से उनकी मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
04 जून को सुबह एटा रवाना होने से पहले मंत्री कैलाश सिंह राजपूत अधिकारियों से भी मिल सकते हैं। फिलहाल जिला सूचना विभाग ने दोनों मंत्रियों का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। अलीगढ़ में आज वीआईपी मूवमेंट के चलते यातायात व्यवस्था भी बदली जा सकती है।


