Amethi News: अमेठी में पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Amethi News: अमेठी में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने बीजेपी पर पंचायत चुनाव टालने और प्रशासक नियुक्त कर सत्ता बचाने का आरोप लगाया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 25 May 2026 4:24 PM IST
Amethi News: अमेठी में पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
X

Amethi News

Amethi News: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंचायत चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस के पूर्व एमएलसी और वरिष्ठ नेता दीपक सिंह ने सोमवार को बयान देते हुए कहा कि सरकार पंचायत चुनाव कराने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पंचायत चुनाव टालकर सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है।

दीपक सिंह ने कहा कि सरकार डर के कारण पंचायत चुनावों को आगे बढ़ा रही है और पुराने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी लंबे समय से जनता को मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है।उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पंचायतों के विकास कार्यों के लिए आए धन का उपयोग गलत तरीके से किया गया और सरकार ने अपनी छवि चमकाने के लिए संसाधनों का दुरुपयोग किया। दीपक सिंह ने कहा कि गांवों के विकास के लिए आए फंड से प्रचार-प्रसार और होर्डिंग लगाए गए, जिससे वास्तविक विकास प्रभावित हुआ।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पंचायत स्तर पर नियुक्त होने वाले प्रशासक भी बीजेपी के खिलाफ जाएंगे और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों और वार्ड सदस्यों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। पंचायती राज नियमावली के अनुसार समय पर चुनाव कराना अनिवार्य है। हालांकि, सरकार द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है और प्रशासक नियुक्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

Next Story