Amethi News: अमेठी में रंगे हाथ गिरफ्तारी से बेनकाब हुआ भ्रष्टाचार, सवालों के घेरे में पुलिस विभाग

Amethi News:अमेठी के जायस थाने में तैनात सिपाही चंदन कन्नौजिया को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जांच शुरू हुई।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 30 May 2026 6:46 PM IST
Police department surrounded by corruption, questions surrounding arrest of hands in Amethi
X

अमेठी में रंगे हाथ गिरफ्तारी से बेनकाब हुआ भ्रष्टाचार, सवालों के घेरे में पुलिस विभाग (Photo- Newstrack)

Amethi News: अमेठी।अमेठी में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो अयोध्या टीम की बड़ी कार्रवाई ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जायस थाने में तैनात सिपाही को नौ हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई ने न सिर्फ एक पुलिसकर्मी की करतूत उजागर की, बल्कि विभाग में जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार की भी पोल खोल दी है। पुलिस और एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत खोर सिपाही के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दिया है।

रिश्वत लेते हुए सिपाही रंगे हाथों गिरफ्तार

एंटीकरप्शन ब्यूरो अयोध्या टीम ने शनिवार दोपहर जायस थाने के पास घेरा बंदी शुरू कर दिया। थाने के पास सिपाही को तय शुदा नौ हजार रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया गया। जैसे ही सिपाही रिश्वत की रकम हाथों में पकड़ा वैसे ही ब्यूरो टीम ने सिपाही को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।सिपाही की गिरफ्तारी होते ही आस पास के लोग एकत्र होने लगे।ब्यूरो टीम ने सिपाही को दबोचते हुए गाड़ी में बिठा कर आगे निकल गई। सिपाही की पहचान चन्दन कन्नौजिया के रूप में हुई जो जायस थाने में तैनात है।

बताया जा रहा है कि चंदन कन्नौजिया थाना क्षेत्र के एक मामले में दोनों पक्षों को सुलह समझौता कराने का वायदा किया था।जिसके बदले में एक पक्ष से सिपाही ने नौ हजार रूपये की डिमांड किया था। रिश्वत देने की सूचना पर एंटीकरप्शन ब्यूरो अयोध्या टीम पहले से जायस आ गई थी।

एंटीकरप्शन टीम की इस कार्यवाही से जिले की पुलिस द्वारा रिश्वत खोरी का मामला उजागर हुआ है इसके पूर्व दस फरवरी को भी एक दरोगा को टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।सिपाही की गिरफ्तारी से जहां पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है वहीं पूरे विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस विभाग ने सिपाही को किया निलंबित

मामले की जानकारी होते ही पुलिस विभाग ने सिपाही को निलंबित कर दिया।पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। वही एंटीकरप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।टीम ने सिपाही को जिले के थाना भाले सुल्तान में ले जाकर पूछताछ के बाद थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि जायस थाने में तैनात एक सिपाही को एंटीकरप्शन अयोध्या टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है।सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

Next Story