हे प्रभु! मुस्लिम युवती ने 'बुर्का' पहन की कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों के बीच माथे पर तिलक लगाकर...

Tamanna Malik Kanwar Yatra: अमरोहा में मुस्लिम युवती तमन्ना मलिक ने बुर्का पहन कांवड़ यात्रा की। शिवभक्तों ने उनका स्वागत किया, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई और महाशिवरात्रि के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

Gausiya Bano
Published on: 14 Feb 2026 12:03 PM IST
हे प्रभु! मुस्लिम युवती ने बुर्का पहन की कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों के बीच माथे पर तिलक लगाकर...
X

Tamanna Malik Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने लोगों के दिलों में श्रद्धा और आपसी भाईचारे की झलक दिखाई। संभल जिले की रहने वाली तमन्ना मलिक, जो मुस्लिम परिवार से हैं, बुर्का पहन कर और माथे पर तिलक लगाकर कांवड़ लेकर जिले की सीमा से गुजरती हुई नजर आईं। उनके साथ चल रहे शिवभक्तों ने उनका उत्साहजनक स्वागत किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा और संवेदनशीलता का ध्यान

जैसे ही तमन्ना और उनके जत्थे ने जिले की सीमा में प्रवेश किया, नौगावां सादात पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें आगे बढ़ाया। पुलिस और प्रशासन ने पूरे जत्थे की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए और सुनिश्चित किया कि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया, जिससे इस घटना का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ गया।

महाशिवरात्रि की तैयारियां और कांवड़ियों का उत्साह

रविवार को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालु गंगा जल लेकर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सड़कों पर बम-बम भोले के जयघोष के बीच शिवभक्त नाचते-गाते मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने हाईवे और मंडी धनौरा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहनों के लिए डायवर्ट रूट लागू किए हैं। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए नेशनल हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था भी चल रही है।

एसएसपी और अधिकारियों ने लिया जायजा

बदायूं में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार के साथ उन्होंने सुरक्षा इंतजामों और कांवड़ियों की सुविधा का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि महिला श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में आए कांवड़ियों के लिए सतर्कता बरती जाए और सभी कर्मी अपनी ड्यूटी में पूरी तत्परता से लगे रहें।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story