'जीजा' पर आया 'साली' का दिल और फिर जो हुआ... UP का ये मामला जान कहेंगे- भगवान ऐसी बहन किसी को न दें

Jija Saali Love: साली होने के बावजूद अपने ही जीजा के साथ रहने की जिद कर दी, जिससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

Gausiya Bano
Published on: 6 Dec 2025 3:12 PM IST
जीजा पर आया साली का दिल और फिर जो हुआ... UP का ये मामला जान कहेंगे- भगवान ऐसी बहन किसी को न दें
X

Jija Saali Love: अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र से एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। रिश्तों की मर्यादा, घर की इज्ज़त और समाज की परंपराओं के बीच एक लड़की का फैसला अचानक सब पर भारी पड़ गया। कुछ दिन की मेहमानदारी कब दिल के तार छेड़ दे इसका अंदाज़ा किसी को नहीं था। लेकिन यहां तो बात इतनी आगे बढ़ गई कि पूरा मामला थाने तक पहुंच गया।

मेहमान बनकर आई साली, दिल हार बैठी जीजा पर

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की कुछ दिन के लिए अपनी बड़ी बहन के घर मेहमान बनकर आई थी। बहन की शादी को चार साल हो चुके थे और दो बच्चे भी हैं। आम दिनों की तरह सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इसी मेहमानदारी के दौरान लड़की का दिल अपने ही जीजा पर आ गया। धीरे-धीरे वह जीजा के साथ रहने की जिद करने लगी। घरवालों ने इसे पहले मज़ाक समझा, लेकिन जब बात बढ़ी तो सभी के होश उड़ गए।

“मैं कहीं नहीं जाऊंगी… सिर्फ जीजा के साथ रहूंगी!”

लड़की की जिद इतनी पक्की थी कि जब माता-पिता उसे घर ले जाने आए तो उसने साफ मना कर दिया। उसने सबके सामने कह दिया, “कुछ भी हो जाए, मैं जीजा के साथ ही रहूंगी।” ये बात सुनकर बड़ी बहन का दिल टूट गया, माता-पिता शर्मसार हो गए, परिवार की चिंताएं बढ़ने लगीं। रिश्ते के बिगड़ने के डर से सभी ने उसे समझाने की कोशिश की, मगर लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही। स्थिति जब काबू से बाहर होने लगी तो मामला थाने पहुंच गया।

थाने में घंटों समझाया…

गुरुवार शाम पुलिस ने लड़की, उसके जीजा और माता-पिता को थाने बुलाया। घंटों की बातचीत, समझाइश और समझौते के बाद आखिरकार पुलिस लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर पाई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने जानकारी दी कि हमने युवती को समझाकर उसके माता-पिता के साथ भेज दिया है। मामला शांत करा दिया गया है।

इलाके में चर्चा का विषय

पूरा मामला अब गांव-क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बन चुका है। लोग हैरान हैं कि रिश्तों की मर्यादा को पीछे छोड़कर लड़की ने कैसे ऐसा फैसला कर लिया। हालांकि पुलिस ने स्थिति संभाल ली, लेकिन यह वाकया लंबे समय तक इलाके में चर्चा के रूप में ज़रूर बना रहेगा।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story