UP Election 2022 Survey: क्या योगी जी की वापसी होगी या आएगी फिर अखिलेश सरकार, देखें Newstrack की ग्राउंड रिपोर्ट

UP Election 2022 Survey Newstrack: क्या लगता है इस बार किसकी सरकार उत्तर प्रदेश में आने वाली है? क्या योगी जी की वापसी होगी?

Newstrack/IANS
Published on: 21 Dec 2021 11:19 AM IST (Updated on: 10 Jan 2022 4:58 PM IST)
X

UP Election 2022 Survey Newstrack: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, आम जनता की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। अब जनता कई मौकों पर गाहे-बगाहे मुखर होकर अपनी राय मीडिया के सामने रखने लगी है। इसी क्रम में Newstrack.com की टीम पहुंची प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनी नगर विधान सभा सीट के मतदाताओं से उनकी राय जानने कि आगामी चुनाव को लेकर वो क्या सोचते हैं? किस पार्टी के पक्ष में उनका रुझान है? आदि-आदि। बता दें सरोजनी नगर विधानसभा सीट वही क्षेत्र है जहां से भारतीय जनता पार्टी की विधायक स्वाति सिंह जीतकर आती हैं। Newstrack.com के रिपोर्टर के सवालों पर आम लोगों ने कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी।

रिपोर्टर: क्या लगता है इस बार किसकी सरकार उत्तर प्रदेश में आने वाली है? क्या योगी जी की वापसी होगी?

ब्रह्मेश तिवारी (रियल एस्टेट बिजनेसमैन)- बीजेपी सरकार रिपीट करेगी। मतलब, दोबारा आएगी।

रिपोर्टर- क्यों? ऐसा क्या किया बीजेपी ने जिस वजह से वो दोबारा आएगी?

ब्रह्मेश तिवारी- गांवों में मुफ्त अनाज वितरण बीजेपी का अहम कदम रहा। उसी तरह जब कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जो स्थिति बनी उसे योगी आदित्यनाथ ने अच्छे से संभाला। इन कारणों से बीजेपी वापस आएगी।

रिपोर्टर: बीते 20 सालों में प्रदेश के अलग-अलग मुख्यमंत्रियों में उनमें सबसे बेहतर सीएम आपको कौन लगता है?

ब्रह्मेश तिवारी- योगी आदित्यनाथ। महाराज जी।

रिपोर्टर- क्या सरकार दोबारा आएगी या कुछ बदलाव होते दिख रहे हैं?

मनीष कुमार (कॉन्ट्रैक्टर) - सौ प्रतिशत बदलाव आएगा। यूपी में हमेशा ऐसा ही रहा है।

रिपोर्टर- क्या लगता है, बदलाव में जनता किसे मुख्यमंत्री बना सकती है?

मनीष कुमार- जिसका काम बोलता हो। अखिलेश यादव आएंगे। इनके एक अन्य मौजूद साथी ने भी पूछे जाने पर अखिलेश यादव के समर्थन की ही बात कही।

रिपोर्टर- क्या चुनावी मुद्दे रहेंगे?

जवाब- बेरोजगारी, विकास, महंगाई कई। कोविड उदाहरण ले लीजिये। इसमें सरकार की तरफ से क्या व्यवस्था रही। आम जनता सड़क पर तड़प- रही। स्वास्थ्य व्यवस्था में ही कहीं सरकार खड़ी दिखती नजर नहीं आई। वर्तमान सरकार अपना दायित्व सही तौर पर निभाते नजर नहीं आई।

रिपोर्टर- अखिलेश सरकार में क्या काम हुए?

जवाब- कई काम हुए। कोविड के दौरान 108 हो या 102 हो। उन्हीं की चलाई हुई है। जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। चाहे लोहिया अस्पताल हो या लोकबंधु अस्पताल सब समाजवादी पार्टी सरकार ने ही दिया है।

रिपोर्टर- आपको क्या लगता है योगी जी की सरकार रहेगी या जाएगी?

रहीम (एक निजी कंपनी में काम करते हैं) - बिल्कुल, सरकार बदलेगी। उन्होंने 108 के कर्मचारियों के हड़ताल का मुद्दा उठाया। क्योंकि, उनकी सैलरी नहीं मिल रही है।

रिपोर्टर- इस बार चुनाव में क्या मुद्दे रहेंगे?

रहीम- काम बोलता है। लखनऊ को अत्याधुनिक सुविधा से लैस कर दिया। इस तुलना में बीजेपी ने तो लूट लिया। किसी के पास रोजी नहीं बचती है। क्या खाएंगे, क्या कमाएंगे? लखनऊ में कोई विकास काम हुआ था तो अखिलेश जी ने किया था। बीजेपी शासन में देख लीजिए कितने कांड हुए हैं। बीजेपी ने सिर्फ राम का नाम फैलाया है। धर्म की राजनीति ही बीजेपी ने की। हम सब एक हैं। सबके शरीर में खून एक है। इससे पहले जो भी सरकार थी चाहे वो मायावती जी की ही थी, तो अच्छी थी। लेकिन इस सरकार में सब रो रहा है। प्रदेश को रोने वाली सरकार नहीं चाहिए।

इसी तरह एक अन्य व्यक्ति भी कहते नजर आये कि सभी विकास कार्य अखिलेश यादव के समय में हुए। इस सरकार में केवल नाम बदलने का काम हुआ। इस सरकार में बस योजनाओं का नाम बदला गया है। पुलिस की गाड़ी हो या हो महिला सुरक्षा के लिए जो हेल्पलाइन था, उसका नाम बदल दिया। ये नाम बदलने वाली सरकार नहीं चलने वाली है। अखिलेश जी ही जीतकर आएंगे।

तो ये थी newstrack.com से आम जनता की बात।

Newstrack/IANS
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack/IANS

Newstrack India Pvt Ltd is a leading media house, offering a wide range of products and services catering to every segment of people and businesses. In just 8 years, Newstrack has expanded globally and established itself strongly in the crowded market of the digital content industry. It has become one of the most trusted, respected, and well-known media houses in India. The uniqueness of Newstrack lies in its leadership, team, and vision. "Newstrack.Com," the flagship product of the company, is a premium "Content Portal" available in Hindi and English languages. Newstrack is present on all major social media platforms, including Facebook, X, Instagram, and WhatsApp. Additionally, Newstrack also offers a bouquet of YouTube channels. Leadership: Newstrack is the vision of Yogesh Mishra, Founder, Editor, and Chairman of the Newstrack Group. With a career spanning over 35 years, he has served society not only as a journalist but also as an educationist and literary figure. His vision of a progressive media house that is truly independent, unbiased, and people-centric has shaped Newstrack as a digital media powerhouse. Ethical Journalism: Newstrack's foundation is built on ethical and empowering journalism. Newstrack believes in upholding ethical values and relentlessly strives for the highest standards of journalism. It has a policy of absolute adherence to truth, honesty, and transparency. Newstrack strongly opposes anything that fuels hatred, animosity, and division in society. Team: Newstrack media house has a team of highly committed, experienced, and dedicated journalists, writers, and content creators. Newstrack is also unique in the sense that it is the only media house established, run, and administered by professional and highly dedicated journalists only. Content: Newstrack's uniqueness also lies in its content. In addition to day-to-day happenings, Newstrack provides special and investigative stories, news analysis, features, and much more, every single day. It can rightly claim that a large portion of its content is unique, organic, and original compared to any other content portal in India. Reach: Newstrack.com is a ‘Google News’ registered website that provides news content to various leading global content aggregators. Newstrack.Com has grown from a few hundred page views to more than 90 million page views in just 8 years. Strong Identity Apart from a solid online presence, Newstrack India Pvt Ltd also publishes a Hindi weekly national newspaper called ‘Apna Bharat,’ which is equally popular and has captured a large market, particularly in the Hindi-speaking belt of India. ‘Apna Bharat’ has a significant presence in Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Rajasthan, Madhya Pradesh, and Bihar. Apna Bharat is rich in exhaustive content. It provides inside stories, exclusive and special reports, as well as rich and colorful feature content. Apna Bharat has its own network and, with its unique style and content, it has made a strong mark in the print media marketplace. Video Presence Newstrack publishes widely viewed multiple YouTube channels that present videos on various topics. For this purpose, Newstrack has a modern studio with the latest state-of-the-art equipment.

Divyanshu Rao
ABOUT THE AUTHOR

Divyanshu Rao

Next Story