TRENDING TAGS :
Ayodhya News: अयोध्या में पारिवारिक विवाद,पत्नी ने पति की हत्या कर दी जान, मासूम की भी मौत
Ayodhya News : अयोध्या में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति की हत्या कर की आत्महत्या, बंद कमरे में मासूम की भी दर्दनाक मौत
Ayodhya Triple Death Case
Ayodhya News : अयोध्या जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र के करेरु गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।हत्या के बाद महिला ने अपने 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे को मृत पति के साथ कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वह घर से निकल गई।
ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
घटना को अंजाम देने के बाद महिला अयोध्या-लखनऊ रेलखंड पर देवराकोट के पास पहुंची, जहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
मासूम की दर्दनाक मौत
इधर, घर के कमरे में बंद नवजात शिशु भूख और प्यास से तड़पता रहा और अंततः उसकी भी मौत हो गई। यह घटना बेहद हृदयविदारक है और मानवता को झकझोर देने वाली है।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद के कारणों और घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
इलाके में दहशत का माहौल
इस त्रासदी के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भय और शोक का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


