Ayodhya News: अयोध्या में फसल बीमा योजना बैठक, किसानों को वितरित किए गए मुआवजे के चेक

Ayodhya News: अयोध्या में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर आयोजित बैठक में किसानों को बीमा राशि के चेक वितरित किए गए। खरीफ और रबी सीजन के सैकड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिला।

NathBux Singh
Published on: 4 May 2026 8:49 PM IST
Ayodhya News: अयोध्या में फसल बीमा योजना बैठक, किसानों को वितरित किए गए मुआवजे के चेक
X

Ayodhya News

Ayodhya News:अयोध्या। सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य कार्यकारी मत्स्य अधिकारी, जिला सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उप कृषि निदेशक द्वारा विधायक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत-अभिनंदन से हुई।

खरीफ सीजन में 2016 किसानों को मिला लाभ

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि खरीफ मौसम के दौरान जनपद के 2016 किसानों को कुल 18.03 लाख रुपये की फसल बीमा राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा रबी सीजन में 293 किसानों का सर्वे किया गया, जिनमें से 30 किसानों को 1.43 लाख रुपये का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर 10 किसानों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए।खरीफ सीजन के अंतर्गत बीकापुर के अरविंद कुमार यादव को 51,934 रुपये, रुदौली की मधुबाला को 56,919 रुपये, अमानीगंज के चंद्रकेतु मिश्रा को 36,584 रुपये, राधेश्याम यादव को 41,564 रुपये और सूर्यभान सिंह को 52,598 रुपये प्रदान किए गए।

रबी सीजन के किसानों को भी मिली राहत

वहीं रबी सीजन में सोहावल के संतोष कुमार पांडेय को 2,442 रुपये, राम कुमार को 7,341 रुपये, शोभनाथ को 23,127 रुपये, शुभांशु पांडेय को 10,736 रुपये और चंद्रप्रकाश पांडेय को 9,214 रुपये का चेक विधायक के करकमलों से वितरित किया गया।इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि सरकार किसानों के हित में संकल्पित होकर कार्य कर रही है और फसल क्षति की भरपाई के लिए बीमा योजना एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी उपस्थित अधिकारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

NathBux Singh
ABOUT THE AUTHOR

NathBux Singh

Next Story