TRENDING TAGS :
Azamgarh News: आजमगढ़ साइबर ठगी, ₹98,000 वापस, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बचाई पीड़िता की रकम
Azamgarh News: आजमगढ़ में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते से कटे ₹98,001 में से ₹98,000 वापस कराए। जानिए पूरी घटना और साइबर सुरक्षा के जरूरी सुझाव।
Azamgarh News: 4 जून आजमगढ़ जनपद की पीड़िता सुनैना यादव पत्नी प्रदीप यादव उर्फ गामा यादव निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के बैंक खाते से बिना किसी जानकारी एवं अनुमति के ₹98,001 की धनराशि कट गई। खाते से धनराशि कटने का संदेश प्राप्त होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत संख्या 23103260049486 पर थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक एवं एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप आवेदिका के खाते में ₹98,000 की पूरी धनराशि वापस कराई गई।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम मे. उ0नि0 सागर कुमार रंगू, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
का0 नीरज पटेल, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
का0 राजन कुमार गोड़, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ लोग शामिल थे।
जनसामान्य हेतु साइबर सुरक्षा संदेश-
वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, जैसे—
• फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना।
• केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, गैस कनेक्शन या पैन कार्ड अपडेट के नाम पर लिंक भेजना।
• व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर फर्जी निवेश योजनाओं का लालच देना।
• स्क्रीन शेयरिंग एवं रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड कराना।
• ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंकिंग विवरण प्राप्त करना।
• फर्जी जॉब, लोन एवं ऑनलाइन शॉपिंग ऑफर के माध्यम से ठगी करना।
बचाव के उपाय-
• किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
• किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
• किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग/रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें।
• सोशल मीडिया पर प्राप्त निवेश एवं नौकरी संबंधी ऑफरों की सत्यता अवश्य जांच लें।
• बैंक खाते से अनधिकृत लेन-देन होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें।
• ऑनलाइन शिकायत हेतु www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
• अपने बैंक एवं निकटतम थाना/साइबर हेल्प डेस्क को तत्काल सूचित करें।


