Azamgarh News : आजमगढ़ सपा धरना, पूर्व डीआईजी आरएस राम बोले—पीडीए को दबाने पर और मजबूत होगा वर्ग

Azamgarh News : आजमगढ़ में सपा धरना-प्रदर्शन, पूर्व डीआईजी आरएस राम ने महंगाई और सरकार की नीतियों पर जमकर साधा निशाना

Shravan Kumar
Published on: 31 May 2026 8:41 PM IST
Azamgarh News : आजमगढ़ सपा धरना, पूर्व डीआईजी आरएस राम बोले—पीडीए को दबाने पर और मजबूत होगा वर्ग
X

Azamgarh SP Protest

Azamgarh News :31 मई आजमगढ़ जनपद में विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, वहीं कई विधायक भी मंच पर मौजूद रहे।पूर्व डीआईजी व सपा नेता आर.एस. राम ने कहा कि महंगाई, बिजली, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जनता की आवाज को बुलंद किया जा रहा है और सरकार को उसकी नीतियों के खिलाफ चेताया जा रहा है। सरकार नाकामियों को छुपा रही है उसके कानों तक जू नहीं रेंग रहे हैं।

आर.एस. राम ने नीट परीक्षा के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। इससे छात्रों और उनके परिवारों में निराशा का माहौल है।उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों को जितना दबाने की कोशिश की जाएगी, वे उतनी ही मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।

उनका दावा था कि आने वाले चुनावों में ये वर्ग बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।सपा नेता ने कहा कि वह लगातार विभिन्न समाजों के बीच जाकर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन तैयार हो रहा है और आने वाले समय में इसका असर चुनावी परिणामों में दिखाई देगा।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story