Azamgarh News: पीड़ित के खाते में साइबर टीम ने वापस कराए यूपीआई फ्रॉड के ₹27,000

Azamgarh News: आजमगढ़ में साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति के 27 हजार रुपये वापस उसके खाते में जमा कराए। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

Shravan Kumar
Published on: 3 Jun 2026 1:55 PM IST
Azamgarh News
X

Azamgarh News(Photo-Social Media)

Azamgarh News: उतर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की पुलिस ने साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर की साइबर टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। साइबर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप यूपीआई फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को उसकी सम्पूर्ण धनराशि वापस दिलाई गई।

पीड़ित हेमन्त चौहान पुत्र लालचन्द्र चौहान निवासी ग्राम मसूदपट्टी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के यूनियन बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से ₹27,000 की धनराशि साइबर ठगी का शिकार हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 23103260045539 है।

प्राप्त शिकायत पर थानाध्यक्ष गम्भीरपुर श्री अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान फ्रॉड की गई धनराशि का विवरण प्राप्त कर संबंधित खाते को फ्रीज कराने की कार्रवाई की गई।

साइबर टीम द्वारा एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से आवश्यक वैधानिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए फ्रॉड की गई ₹27,000 की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

वहीं आजमगढ़ जनपद की पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज अथवा यूपीआई अनुरोध पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। अपने बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story