Azamgarh News: किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Azamgarh News:आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Shravan Kumar
Published on: 1 Jun 2026 12:12 PM IST
Accused of gangrape with teenager arrested in 24 hours, Jahanaganj police take massive action
X

किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई (Photo- Newstrack)

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद मे थाना जहानागंज क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले मे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले के शीघ्र अनावरण के रूप में देखा जा रहा है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना जहानागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छह युवकों ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विरोध करने और शोर मचाने पर जान-माल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज में मुकदमा अपराध संख्या 120/26, धारा 70(1) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। इसी क्रम में 1 जून 2026 को थानाध्यक्ष जहानागंज अतुल कुमार मिश्र एवं चौकी प्रभारी चक्रपानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नयनपुर मोड़ के पास से सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आजाद (21 वर्ष) निवासी पखनपुर थाना जैतपुर जनपद अंबेडकरनगर, अतिश कुमार (22 वर्ष), करन कुमार (20 वर्ष), विकास कुमार (18 वर्ष) निवासी दिलमनपुर थाना जहानागंज तथा साहिल कुमार (20 वर्ष) एवं अंकित कुमार (18 वर्ष) निवासी बड़ौराखुर्द थाना जहानागंज शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों का आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल दिनकर कुशवाहा सहित थाना जहानागंज की पुलिस टीम शामिल रही। वहीं सामूहिक दुष्कर्म की ये घटना जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ गया है।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story