Azamgarh News: तहसील मे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी:- नवागत एसडीएम नंदिनी शाह

Azamgarh News: आजमगढ़ की नवागत एसडीएम नंदिनी शाह ने स्पष्ट किया कि तहसील में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Shravan Kumar
Published on: 3 Jun 2026 1:02 PM IST
Azamgarh News
X

Azamgarh News(Photo-Social Media)

Azamgarh News: 3 जून एसडीएम नंदिनी शाह ने तहसील लालगंज पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई की जायेगी। फरियादियों की समस्याओं का समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण होगा। तहसील में आए हुए गरीब, पीड़ित, वंचित आदि लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जायेगा। सीएम डैशबोर्ड और राजस्व कार्यों मे गति लाने का कार्य किया जाएगा।

आईजीआरएस में संतुष्टि फीडबैक लेवल बढ़ाने की दिशा में कार्य होगा। मुख्यमंत्री जी के जीरो टॉलरेंस नीति के आधार पर विकास कार्यों को बेहतर तरीके से धरातल पर लाया जाएगा। नवागत एसडीएम नंदिनी शाह ने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए प्रार्थना पत्र पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराये। इसके पश्चात एसडीएम लालगंज ने तहसील के अधीनस्थ कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण भी कराया। कहा की किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

लोगों ने दी बधाई

सर्व विदित है कि तत्कालीन एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा का एकाएक बुढ़नपुर तहसील के लिए तबादला हो गया। लोगो को जानकारी होने पर लोगो में कहीं-कहीं मायूसी छाई हुई है, लोगों ने उनके कार्यों की सराहना भी किया। श्री राजकुमार बैठा के बड़े पुत्र आदित्य का आईआईटी में चयन होने पर कर्मचारियों व शुभ चिंतकों ने उनको बधाई दिया। उन्होंने सभी लोगों को उत्साह वर्धन किया। और कहा कि ट्रांसफर होना नौकरी में आम बात है।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story