Azamgarh News: एसडीएम मार्टिनगंज का तबादला, विवादों में रहा कार्यकाल; लालगंज से विदाई पर जनता मायूस

Azamgarh News: आजमगढ़ में एसडीएम मार्टिनगंज का तबादला हो गया। उनका कार्यकाल कई विवादों के कारण चर्चा में रहा, वहीं एसडीएम लालगंज के तबादले से क्षेत्र की जनता में मायूसी देखी जा रही है।

Shravan Kumar
Published on: 2 Jun 2026 11:54 AM IST
Azamgarh News
X

Azamgarh News(Photo-Social Media)

Azamgarh News: 2 जून आजमगढ़ जनपद की एसडीएम तहसील मार्टिनगंज दिव्या सिकरवार का तबादला कर दिया गया है, उनको न्यायिक के पद पर तहसील निजामाबाद भेजा गया है। इधर एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा का एकाएक ट्रांसफर होना जनता में कही न कही मायूसी दिखाई दे रही है, श्री बैठा जनता के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते थे। पीड़ितों को न्याय और मदद करते थे।

वहीं एसडीएम मार्टिनगंज का ट्रांसफर होना वहां के कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने राहत की सांस लिया। मार्टिनगंज तहसील में लगातार रिश्वतखोरी के मामले बढ़े,तहसील प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया। भ्रष्टाचार के मामले रुक नहीं रहे थे। जिससे जिला प्रशासन गंभीर था।

तहसील मार्टिनगंज के कानूनगो रामबचन यादव के कथित रिश्वत वीडियो का है, जिसने पूरे तहसील प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपजिलाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा था। कुछ दिन पहले ही कानूनगो जयप्रकाश यादव को एंटी करप्शन टीम ने ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

कानूनगो जुल्फेकार अहमद का भी कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। वहीं लेखपाल वैभव आनंद सिंह पर भी एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति से जमीन पट्टा कराने के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने के आरोप लगे थे। जब एक ही तहसील में लगातार राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप सामने आ रहे थे।

जिससे जिला प्रशासन गंभीर होने लगा। लोगों में प्रश्न उठने लगे कि आखिर ऐसा क्यों है कि मार्टिनगंज तहसील में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार दिखाई नहीं देता। देर रात एसडीएम मार्टिनगंज का तबादला होने से लोगों ने राहत की सांस लिया।

लोगों ने अपेक्षा किया कि नवागत एसडीएम के नेतृत्व में तहसील मार्टिनगंज मे पीड़ितों का कार्य सत्यता,ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्रवाही की जाएगी। अब देखना है कि नवागत एसडीएम जनता की प्रति कितना खरा उतरते हैं।

डीएम ने पांच एसडीएम के कार्य क्षेत्रों में किया बदलाव

जिलाधिकारी आजमगढ़ ने जनहित एवं शासकीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिले के पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनका तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में 1 जून 2026 को आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार नंदिनी शाह को बूढ़नपुर से स्थानांतरित कर उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज नियुक्त किया गया है। वह 1 दिसंबर 2025 से 29 मई 2026 तक बूढ़नपुर में तैनात थीं। वहीं अविनाश कुमार गौतम को महागत से उपजिलाधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट मार्टिनगंज बनाया गया है।

इसके साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राज कुमार बैठा को लालगंज से स्थानांतरित कर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बूढ़नपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में दिव्या सिकरवार को मार्टिनगंज से उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भूषण सिंह, जो वर्तमान में मेहनगर में उपजिलाधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं,

उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मेहनगर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त आजमगढ़ मंडल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य कोषाधिकारी, संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों तथा आहरण-वितरण अधिकारी कलेक्ट्रेट को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को कार्यकुशलता और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story