TRENDING TAGS :
Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रक ने डीसीएम को मारी टक्कर एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत नौ लोग घायल
Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम को पीछे से मारी टक्कर, छह वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत, नौ घायल, मचा हड़कंप।
अनियंत्रित ट्रक ने डीसीएम को मारी टक्कर एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत नौ लोग घायल (Photo- Newstrack)
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेयपुर गांव के पास एक
तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही एक डीसीएम (मिनी ट्रक) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
इसमें छः वर्षीय बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज मोहल्ले के रहने वाले कई मजदूर परिवार छपरा (बिहार) के एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। मानसून के आगमन से पहले भट्ठा बंद होने के कारण सभी मजदूर सोमवार रात एक किराए की डीसीएम से अपने घर बहराइच लौट रहे थे। वाहन में मजदूरों के साथ दस खच्चर भी लदे थे।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 219 किलोमीटर पर बसही जरमजेयपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना में दो की मौत
हादसे में डीसीएम चालक इंजन के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। यूपीडा कर्मियों ने कटर से वाहन का हिस्सा काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चालक और छह वर्षीय इरम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जरीना और गोसया की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
चालक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। इधर, एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पर्याप्त बेड उपलब्ध न होने के कारण कुछ मरीजों का एक ही बेड पर इलाज करना पड़ा, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए।
सूचना पर एसआईसी डॉ. सतीश चंद्र कन्नौजिया समेत अन्य चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर उपचार की व्यवस्था करने लगे पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


