Baghpat: भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह बोले- मुस्लिमो के पूर्वज थे भगवान श्री राम

Baghpat News: सांसद ने कहा कि भगवान राम मुस्लिमों के साथ-साथ हम सबके पूर्वज थे। आज से लाखों करोड़ों वर्ष पूर्व भगवान राम पैदा हुए और जिस प्रकार उन्होंने समाज के अंदर मर्यादा पुरुषोत्तम का एक सन्देश दिया और जिस प्रकार राम राज्य की स्थापना की।

Gaurav Kumar
Published on: 30 Dec 2023 4:23 PM IST
Baghpat News
X

Baghpat News (Pic:Newstrack)

Baghpat News: यूपी में जन चौपाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर बागपत में विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे बागपत सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने जन चौपाल के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले करीब एक दर्जन से भी ज्यादा अधिकारियो को सम्मानित किया। इसे दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश मे अनेको योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाये जाने पर हार्दिक अभिनन्दन किया। जिसके बाद कार्यक्रम मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा की आज भारत देश मे इतिहास मे लिखा जाने वाला दिन है।

उन्होनें कहा कि अयोध्या में भगवान राम की भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा होने वाला है। जो लोग सनातन संस्कृति को मानते है और उन पर विश्वास करते है, उन करोड़ों अनुयायियों का अब सपना पूरा होने जा रहा है। एक अंतराष्ट्रीय सिटी एक अंतर राष्ट्रीय शहर बन रहा है। भगवान राम की भूमि अयोध्या मे अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अंतराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य मे देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों लोगों को ये दोनों चीजे सौंप रहे है।

सांसद ने कहा कि भगवान राम मुस्लिमों के साथ-साथ हम सबके पूर्वज थे। आज से लाखों करोड़ों वर्ष पूर्व भगवान राम पैदा हुए और जिस प्रकार उन्होंने समाज के अंदर मर्यादा पुरुषोत्तम का एक सन्देश दिया और जिस प्रकार राम राज्य की स्थापना की। इसलिए वो हम सबके लिए एक उदाहरण है। इसलिए हम सब उनकी राह पर चलें और इसे पुरे भारत मे राम राज्य लाने का प्रयत्न करें। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि वहां पर सभी निमंत्रित है। भगवान राम के दरबार मे सभी का स्वागत है। मुख्य कार्यक्रम मे ट्रस्ट के लोगो के द्वारा निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसलिए इस विषय पर पालिटिक्स ना खेली जाये। इसका राजनितिकरण न किया जाये। भगवान राम तो सबके थे।

Gaurav Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kumar

बागपत संवाददाता

Next Story