Bahraich News: प्रेम विवाह से नाराज साले ने की बहनोई की हत्या, 10 माह पूर्व युवक का हुआ था निकाह

Bahraich News: रूपईडीहा इलाके में अपनी बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज युवक ने शुक्रवार को खेत से वापस लौट रहे अपने बहनोई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Upendra Kumar
Published on: 2 Jan 2026 10:09 PM IST
Bahraich News: प्रेम विवाह से नाराज साले ने की बहनोई की हत्या, 10 माह पूर्व युवक का हुआ था निकाह
X

Bahraich News: जिले के रूपईडीहा इलाके में अपनी बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज युवक ने शुक्रवार को खेत से वापस लौट रहे अपने बहनोई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नानपारा व थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश रावत मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

बनकुरी ग्राम के रहने शादाब का ग्राम की रहने वाले हबीब की बेटी यास्मीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था, पहले परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन करीब दस माह पहले यास्मीन व शादाब के परिजनों ने आपसी रजामंदी से दोनो की शादी करा दी। लेकिन इस शादी से युवती का भाई हसीब नाराज रहता था। शुक्रवार को करीब चार बजे जब शादाब खेत से लौट रहा था।

तभी हसीब ने उस पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे इस दौरान हसीब मौके से भाग निकला। आनन फानन में घायल को लेकर सभी स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे नानपारा रेफर कर दिया। लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी पर क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुँप सिंह व रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत पुलिस बल के साथ ग्राम पहुंचे। मृतक की पत्नी यास्मीन ने बताया कि हमारे परिवार ने मेरे पति को मार दिया है। क्षेत्राधिकारी नानपारा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Upendra Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Upendra Kumar

Next Story