Bahraich News: बस में अचानक लगी आग, झिंगहा घाट बस स्टैंड पर मची भयंकर अफरा-तफरी

Bahraich News: बहराइच थाना रामगांव इलाके के झिंगहा घाट बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई।

Farhan Khan
Published on: 11 May 2026 6:09 PM IST
Bahraich News
X

Bahraich News

Bahraich News: बहराइच थाना रामगांव इलाके के झिंगहा घाट बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और दूर से देखने वालों की भीड़ लग गई जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस नवाबगंज से सवारियां लेकर झिंगहा घाट बस स्टैंड पहुंची थी। राहत की बात यह रही कि आग उस समय लगी जब सभी यात्री बस से उतर चुके थे और बस ड्राइवर बस किनारे लगा चुका था।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना के दौरान बस स्टैंड और आसपास के इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Farhan Khan
ABOUT THE AUTHOR

Farhan Khan

Next Story