Bahraich News: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Bahraich News: बहराइच के रुपईडीहा में एक युवती अपनी पसंद की शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले जाया गया।

Anurag Pathak
Published on: 20 May 2026 1:56 PM IST
Bahraich News
X

Bahraich News

Bahraich News: यूपी के बहराइच जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपनी पसंद की शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते इलाके में खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि लहरपुरवा निवासी युवती एक युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद नाराज युवती एसबीआई बैंक के पीछे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। युवती का कहना था कि वह शादी उसी युवक से करेगी, वरना टावर से कूदकर जान दे देगी। मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि जिससे युवती शादी की जिद कर रही है, वह युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद युवती अपनी बात पर अड़ी रही।

स्थानीय निवासी पी.एल. राय ने सबसे पहले युवती को टावर पर देखा और तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही रुपईडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे तक समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा। महिला पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आखिरकार युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। फिलहाल पुलिस युवती को पूछताछ के लिए थाने ले गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Anurag Pathak
ABOUT THE AUTHOR

Anurag Pathak

Next Story