Bahraich News: डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा

Bahraich News: बहराइच के इन्दिरा स्टेडियम में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने लोकार्पण किया, खिलाड़ियों को फुटबाल किट भी वितरित हुई।

Farhan Khan
Published on: 15 May 2026 10:42 PM IST
DM Akshay Tripathi inaugurates badminton court, players get new energy
X

 डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा (Photo- Newstrack)

Bahraich News: बहराइच: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बहुउद्देशीय हाल में नवनिर्मित एवं सौन्दर्यीकृत बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि लोकार्पण एक सब जूनियर बालिका खिलाड़ी के हाथों फीता कटवाकर कराया गया, जिसने पूरे आयोजन को खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन का प्रतीक बना दिया।

डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन बहराइच के आग्रह पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विनियमित क्षेत्र के विकास शुल्क से उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड निर्माण खण्ड-4, देवीपाटन मण्डल द्वारा बैडमिंटन कोर्ट एवं छत के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया। अब खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी।


इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, सचिव मनोज गुप्ता, संरक्षक अशोक मातनहेलिया, वरिष्ठ पदाधिकारी बिपिन चन्द्र अग्रवाल, भागवत शुक्ला, बैडमिंटन संघ के सचिव राकेश सिंह सहित कई खिलाड़ियों एवं खेल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। सभी ने कहा कि कोर्ट के सौन्दर्यीकरण से जिले के उभरते खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और बेहतर अभ्यास सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने इन्दिरा स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना के तहत संचालित फुटबाल कैम्प में नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को किट भी वितरित की।

लोकार्पण के बाद डीएम ने पूरे स्टेडियम का निरीक्षण कर विभिन्न खेल शिविरों और गतिविधियों की जानकारी ली तथा अन्य खेल अवस्थापनाओं को भी दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी आनन्द श्रीवास्तव, उप क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक, जीवन रक्षक रोहित सिंह और फुटबाल प्रशिक्षक विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Farhan Khan
ABOUT THE AUTHOR

Farhan Khan

Next Story