Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर एडीजी गोरखपुर जोन का निरीक्षण, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bahraich News: बहराइच में एडीजी गोरखपुर जोन ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया और एसएसबी व पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

Farhan Khan
Published on: 14 May 2026 7:43 PM IST
Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर एडीजी गोरखपुर जोन का निरीक्षण, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
X

Bahraich News

Bahraich News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक श्री मुथा अशोक जैन ने गुरुवार को थाना रुपईडीहा, एसएसबी चेकपोस्ट एवं इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (ICP) का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नजर आईं।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पहुप सिंह, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री प्रद्युम्न सिंह, एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री जी.सी. पांडेय, थाना प्रभारी रुपईडीहा सहित पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।एडीजी ने थाना परिसर, मिशन शक्ति कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, अपराध रजिस्टर एवं लंबित विवेचनाओं का निरीक्षण करते हुए महिला सुरक्षा, संवेदनशील पुलिसिंग और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बैरक, मेस एवं जवानों को उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर अनुशासित एवं तकनीकी दक्ष पुलिसिंग पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर एसएसबी चेकपोस्ट पर चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया और तस्करी, मादक पदार्थों की आवाजाही एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में एडीजी ने पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

Farhan Khan
ABOUT THE AUTHOR

Farhan Khan

/Farhankhan

Next Story