Chandranath Murder: चुनाव लड़ना चाहता था आरोपी, मंत्री दयाशंकर के साथ तस्वीर आई सामने

Chandranath Murder: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी और बिहार से संदिग्ध शूटर गिरफ्तार हुए हैं, जिससे बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

Akriti Pandey
Published on: 11 May 2026 6:04 PM IST (Updated on: 11 May 2026 6:08 PM IST)
Chandranath Rath Murder Case
X

Chandranath Rath Murder Case

Chandranath Murder: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचाने वाले चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश से एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया निवासी राज सिंह के रूप में हुई है, जिसे बंगाल पुलिस ने अयोध्या से पकड़ा।

पुलिस को शक है कि राज सिंह इस हत्याकांड में शार्पशूटर की भूमिका में शामिल था। इसके अलावा बिहार के बक्सर से भी दो अन्य संदिग्धों- मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को हिरासत में लिया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का एक पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें उसने खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताया है। सोशल मीडिया पर उसके कई राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आए हैं, जिसमें मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ तस्वीर और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के साथ एक रील शामिल है।


बता दे राज सिंह राजनीति में सक्रिय होना चाहता था और ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर “मिशन 2026 (चिलकहर ब्लॉक प्रमुख)” भी लिखा था।



इस बीच राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनका परिवार कभी बंगाल नहीं गया और उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। यह हत्या 6 मई को उस समय हुई थी जब चुनाव परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की कार पर फायरिंग की गई थी, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगी थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story