Balrampur News: "कार्यकाल बढ़ने से ग्राम प्रधानों में उत्साह, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न और जताया आभार

Balrampur News: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ने पर बलरामपुर में खुशी का माहौल दिखा। प्रधानों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और सरकार के प्रति आभार जताया।

Pawan Tiwari
Published on: 26 May 2026 5:02 PM IST
Balrampur News
X

Balrampur News(Photo-Social Media)

Balrampur News: जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) में पंचायत चुनाव होने या अगले 6 महीने तक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत वे प्रशासक के रूप में कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी मिलने के बाद पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने सोमवार देर शाम आदेश जारी किया। इस निर्णय के बाद ग्राम प्रधानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आदेश जारी होने के बाद बलरामपुर के सदर विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधानों की भारी उपस्थिति रही। यहां प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए फैसले का स्वागत किया। प्रधानों ने कहा कि इस निर्णय से गांवों में चल रहे विकास कार्यों को निरंतर गति मिलेगी और योजनाओं का लाभ जनता तक बिना किसी बाधा के पहुंचता रहेगा।

सभागार में पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा। प्रधानों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए सरकार के निर्णय की सराहना की और इसे ग्रामीण विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया। इस मौके पर शान्ति भूषण शुक्ल, शशिकांत तिवारी, जीतेन्द्र सिंह, अभय मिश्र, राजेश शुक्ल, तहसीलदार तिवारी, रामकृपाल शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्रा, मुस्ताक अहमद, महेश सिंह, राजू सिंह सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

Next Story