Balrampur News: एमएलके पीजी कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित, रोहन पटवा बने मिस्टर-मिस फेयरवेल

एमएलके पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में आयोजित विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गौरी मिश्रा और रोहन पटवा को मिस्टर और मिस फेयरवेल चुना गया।

Pawan Tiwari
Published on: 26 May 2026 4:55 PM IST
Balrampur News
X

Balrampur News(Photo-Social Media)

Balrampur News: बलरामपुर स्थित एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय और विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने कहा कि कॉलेज जीवन केवल किताबों तक सीमित नहीं होता, बल्कि यहां विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव भी सीखते हैं। उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ एक अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश शुक्ल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी अपने परिवार और कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच फेयरवेल टाइटल्स की घोषणा भी की गई। पीजी वर्ग में गौरी मिश्रा को मिस फेयरवेल और रोहन पटवा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं यूजी वर्ग में सारिका और अक्षरा को संयुक्त रूप से मिस फेयरवेल का खिताब मिला। विश्वजीत को मिस्टर इवनिंग और दीपशिखा को मिस इवनिंग घोषित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. बी. एल. गुप्त ने आभार व्यक्त किया, जबकि शिवम सिंह ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन अक्षरा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, डॉ. अरुण प्रकाश पाण्डेय, डॉ. डी. के. मौर्य, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. एस. के. त्रिपाठी, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान और शिवानंद पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

Next Story